प्रदेश नेतृत्व ने पदाधिकारियों की सूची तलब कर ली है, जिससे सतना सहित अन्य जिलों में नई जिला टीम के गठन की संभावनाएं तेज हो गई हैं। पदों के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की भागदौड़ शुरू हो गई है। पार्षद आदित्य यादव का नाम जिला मंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार के रूप में उभर रहा है। जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए भी कई चर्चित नाम सामने आए हैं। जानिए कौन हैं संभावित चेहरे और किसे मिल सकती है जिम्मेदारी।

भाजपा की नई जिला टीम जल्द गठित होने के आसार, आज राजधानी में जिला व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही भाजपा जिला संगठन में भी बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जल्द ही जिले की नई टीम सामने आ सकती है। इसकी बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि संगठनात्मक बदलाव के दौर के बीच प्रदेश नेतृत्व ने जिले के पदाधिकारियों की सूची तलब की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को राजधानी में एक बैठक भी आयोजित की गई है, इधर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही बदले राजनीतिक समीकरण में अपने लिए संभावनाएं तलाशते हुए जिले के नेताओं ने भी भागदौड़ तेज कर दी है। जिला टीम के जल्द सामने आने की संभावनाओं को देखते हुए जिला टीम मेें स्थान पाने की कोशिश में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आकाओं की ड्योढ़ी पर माथा टेकना शुरू कर दिया है। हालांकि टीम में स्थान पाने की कोशिश में लगे दावेदारों से कहीं ज्यादा टेंशन उन नेताओं व जनप्रतिनिधियों को है जो जिला टीम में ज्यादा से ज्यादा अपने समर्थकों को देखना चाहते हैं। 23 पदों के लिए आधा सैकड़ा से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। नई टीम के गठन की संभावनाओं के बीच इस बात की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं कि पुरानी टीम के कितने चेहरे नई टीम में रहेंगे, कौन सा नया चेहरा सामने आ सकता और किसे प्रमोट किया जा सकता है। बहरहाल इन सब चर्चाओं के बीच कार्यकर्ता का पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा टीम के गठन में अहम होने जा रही है।
पार्षद आदित्य बन सकते हैं जिला मंत्री
भाजपा के जिला मंत्री के लिए वैसे तो 8 पदों के लिए 15 से 17 नामों की चर्चा चल रही है, पर इन सब नामों में सबसे चर्चित नाम वर्तमान पार्षद व एमआईसी सदस्य आदित्य यादव का सामने आ रहा है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे स्व. लक्ष्मी यादव के भतीजे आदित्य को जिला टीम में शामिल किए जाने को लेकर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के बीच एकराय बताई जा रही है। आदित्य के पिता बाला यादव नगर निगम के स्पीकर रह चुके हैं। आदित्य स्वयं वर्तमान में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं व उन्हें भाजयुमो के जिला अध्यक्ष का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जिला मंत्री के लिए आदित्य के अलावा जो प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं उनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा शैलू, निरंजन जायसवाल, राम दयाल पयासी, मनीष प्रताप सिंह,रेनू सिंह या गीतेश्वर सिंह, नीता सोनी, राधा श्रीवास्तव,पूजा गुप्ता, आशा शुक्ला, जान्हवी त्रिपाठी, विक्रम सिंह बिसेन, केबी सिंह, लव सिंह गोड़, धर्मेन्द्र सिंह तिवारी का नाम शामिल है। इन सबके अलावा वर्तमान जिला मंत्री शुभम तिवारी भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है। जिले की टीम के लिए जो और नाम चर्चा में हैं उनमें अतुल सिंह परिहार, के के त्रिपाठी,संजीव द्विवेदी, सौभाग्य केसरी, हरिओम गुप्ता का नाम शामिल है।
कार्यालय मंत्री के 3 व कोषाध्यक्ष के 4 दावेदार - पार्टी के कार्यालय मंत्री व कोषाध्यक्ष की बात की जाए तो कार्यालय मंत्री के लिए तीन नामों की तो कोषाध्यक्ष के लिए 4 नाम अभी तक चर्चा में है। कार्यालय मंत्री के लिए वर्तमान मंत्री सुनील सेनी, वर्तमान सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी एवं शिवाकांत पांडेय का नाम चर्चा में है। इसी तरह से कोषाध्यक्ष के लिए वर्तमान चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वर्तमान अध्यक्ष जेपी गुप्ता, अनिल सचदेवा एवं परशुराम गुप्ता का नाम चर्चा में है। इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी के लिए श्याम लाल गुप्ता, आईटी सेल के लिए महेन्द्र तिवारी, पार्टी के वर्तमान जिला मंत्री संजीव द्विवेदी, शिवांक त्रिपाठी, संदीप सिंह एवं विकास सिंह बनाफर का नाम सामने आ रहा है।
जिला उपाध्यक्ष के 8 पद, डेढ़ दर्जन से ज्यादा दावेदार
भाजपा में जिला उपाध्यक्ष के 8 पद हैं, जिसके लिए करीबन डेढ़ दर्जन से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। दावेदारों में दो पूर्व विधानसभा प्रत्याशी का नाम भी सामने आ रहा है, इनमें से एक कभी जिला अध्यक्ष का भी इन्हें प्रबल दावेदार माना जाता था। जिला उपाध्यक्ष की दौड़ में कुछ पूर्व मंडल अध्यक्ष तो दो मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल हैं। जिला उपाध्यक्ष के लिए जो प्रमुख दावेदार सामने आ रहे हैं, उनमें वर्तमान उपाध्यक्ष बालेन्द्र गौतम, विजय तिवारी, वर्तमान मंत्री दीप नारायण सिंह दीपू,श्रीकृष्ण द्विवेदी को प्रमोट करके उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा यशवंत पांडेय, संतोष गौतम, राम सहाय गौतम, प्रामिश त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पांडेय,पूर्व पार्षद अजय सिंह मिंटू, प्रबल श्रीवास्तव का नाम भी रेस में शामिल है। पंकज सिंह परिहार यदि महामंत्री न बन पाए तो उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। जिला उपाध्यक्ष की दौड़ में महिला कोटे से एक नाम महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष सीमा यादव का भी शामिल है।
महामंत्री के लिए पूर्व मंत्री की बहू समेत सात नाम चर्चा में
जिले की टीम में महामंत्री के तीन पद के लिए अभी तक जो नाम सामने आए हैं उनमें पूर्व मंत्री की बहू व सांसद के छोटे भाई व छोटे भाई की पत्नी समेत सात नाम शामिल हैं। महामंत्री की दौड़ में एक पूर्व विधायक और पार्टी के वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता का नाम भी बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के जिला महामंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा मारामारी मची हुई है। अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद माने जा रहे महामंत्री पद के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें पार्टी के वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा, पूर्व मंत्री स्व. जुगुल किशोर बागरी की बड़ी बहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभा बागरी या पूर्व मंत्री के बेटे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्पराज बागरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह या पूर्व जनपद अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह लाला, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, पंकज सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य आरती चौधरी के नाम प्रमुख हैं। यद्यपि वर्तमान जिला महामंत्री में से दो रमाकांत गौतम और ऋषभ सिंह भी इस पद के लिए स्वाभाविक दावेदार हैं। इस बीच चर्चा यह भी है कि वर्तमान जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी और संजय तीर्थवानी भी इस बार जिला महामंत्री की दौड़ में है। माना जा रहा है कि यदि ये महामंत्री नहीं बन पाते तो उपाध्यक्ष अवश्य बने रहेंगे। एक चर्चा यह भी है कि वर्तमान जिला महामंत्री ऋषभ सिंह जिला उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।