CBSE ने स्कूलों को विशेष परिस्थितियों में कक्षा 1 से 12 तक के सेक्शन में 45 छात्रों तक प्रवेश देने की छूट दी. जानें सामान्य और विशेष स्थिति के नियम.

स्टार समाचार वेब. एज्युकेशन डेस्क
सीबीएसई ने स्कूलों की 45 एडमिशन को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। साफ किया है कि विशेष परिस्थितियों में कक्षा 1 से 12 तक प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 45 छात्रों को प्रवेश दिया जा सकता है, जबकि सामान्य नियम में यह संख्या 40 है।
यह छूट केवल अपरिहार्य स्थितियों में दी जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
सैन्य या केंद्रीय/राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों का स्थानांतरण।
"Essential repeat" श्रेणी के छात्र (जो उसी कक्षा में दोबारा पढ़ रहे हैं)।
गंभीर बीमारी से पीड़ित छात्र।
हॉस्टल से डे-स्कॉलर बनने वाले छात्र।
प्रदर्शन सुधारने के लिए दोबारा प्रवेश लेने वाले छात्र।
स्कूलों को 40 से अधिक छात्रों को प्रवेश देने पर कारण दर्ज करना होगा:
कक्षा 9 से 12: छात्र के पंजीकरण के समय सीबीएसई पोर्टल और एडमिशन व विथड्रॉल रजिस्टर में कारण अपलोड करना होगा।
कक्षा 1 से 8: कारण केवल एडमिशन व विथड्रॉल रजिस्टर में दर्ज करना होगा।
सभी मामलों में जानकारी OASIS पोर्टल पर भी अपलोड करनी होगी।
किसी भी परिस्थिति में एक सेक्शन में 45 से अधिक छात्र नहीं हो सकते।
यदि 45 छात्र हैं, तो कक्षा का आकार कम से कम 500 वर्ग फुट होना चाहिए, और प्रत्येक छात्र के लिए कम से कम 1 वर्ग मीटर का निर्मित क्षेत्र होना चाहिए। यह नियम सीबीएसई एफिलिएशन उपनियम 2018 के क्लॉज 4.8 के तहत है।
सीबीएसई ने स्कूलों से भविष्य में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने और नई कक्षाएं बनाने का आग्रह किया है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित किए बिना जल्द ही प्रति सेक्शन 40 छात्रों की सामान्य सीमा बहाल की जा सके। यह छूट 2 अगस्त 2023 के सर्कुलर के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए दी गई थी।
NTA ने JEE Main 2026 सत्र 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 2 से 8 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक यहाँ प्राप्त करें
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा।
मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा।
IIT रुड़की ने GATE COAP 2026 का शेड्यूल और नियम जारी कर दिए हैं। 11 मई से शुरू होंगे एमटेक एडमिशन के राउंड। जानें Retain & Wait नियम और महत्वपूर्ण तारीखें
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत मार्च के तीसरे सप्ताह में विज्ञापन जारी होने के साथ होगी। इसके बाद 20 मार्च को सुबह 10 बजे से आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने की सोच रहे अभिभावक अलर्ट हो जाएं। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी है कि 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 650+ नवोदय विद्यालयों में EWS आरक्षण लागू न होने पर केंद्र से जवाब मांगा है। जानें क्या है 103वां संविधान संशोधन और पूरा मामला।
मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह