सतना शहर संभाग में स्मार्ट मीटर से अधिक बिलिंग की शिकायतों को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने विशेष टीम बनाई है। ज्यादा बिल आने वाले उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर के साथ एक माह के लिए ‘चेक मीटर’ लगाया जाएगा, ताकि दोनों रीडिंग का मिलान कर सटीक बिलिंग सुनिश्चित की जा सके। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नोडल अधिकारी और फील्ड टीम तैनात की गई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली विभाग ने शहर संभाग में स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए एक विशेष टीम बनाई है। अब यह टीम घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुलझाएगी और उन्हें स्मार्ट मीटर लगाने के लिए तैयार भी करेगी।
ज्यादा बिल आने की शिकायत वाले उपभोक्ताओं के घर क्रॉस-चेकिंग के लिए एक 'चेक मीटर' लगाया जाएगा। चेक मीटर स्मार्ट मीटर के साथ एक महीने तक चलेगा, जिसके बाद दोनों की रीडिंग की जांच की जाएगी। सिटी डिवीजन के कार्यपालन अभियंता नीलाभ श्रीवास्तव ने बताया कि शहर संभाग में कई उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिलिंग संबंधी शिकायतों के चलते टीम बनाने और क्रॉस चेक के लिए चेक मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है। डीई ने बताया कि उपभोक्ता के घर में स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाते समय एक सहमति पत्र लिया जाएगा। जिस दिन यह चेक मीटर लगाया जायगा उसी दिन दोनों मीटरों की यूनिट नोट की जाएगी और उपभोक्ता को भी बताया जाएगा। इसके एक माह बाद दोनों मीटरों की यूनिट का मिलान कर उपभोक्ता को संतुष्ट किया जाए, ताकि स्मार्ट मीटर से फैली भ्रांतियां दूर हो सकें।
एजेंसियों को काम में तेजी के निर्देश
डीई सिटी ने स्मार्ट मीटर कार्य में लगी एजेंसियों को शहर संभाग में स्मार्ट मीटर कार्य में प्रगति लाने को कहा गया उन्हें यह भी कहा गया कि सिटी में अगर स्मार्ट मीटर लगाने में कहीं भी समस्या आती है तो टीम के नोडल अधिकारी से संपर्क करें। मीटर लगाने वाली एजेंसी एवं संबंधित वितरण केन्द प्रभारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं की शंका का समाधान करते हुए मीटर लगाया जाये। स्मार्ट मीटर के बंद, खराब या गलत बिलिंग होने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर नोडल अधिकारी द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाए।
निराकरण के लिए जिम्मेदार
डीई सिटी ने बताया कि स्मार्ट मीटर के बिलिंग से संबंधित शिकायत के समाधान की जिम्मेदारी संबंधित जोन के सहायक या कनिष्ठ अभियंता की होगी, जिस पर नोडल अधिकारी निगरानी रखेंगे। शिकायत दर्ज होने पर सात दिनों में उसकी स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्या का निदान करना आवश्यक है।
बनाई गई विशेष टीम
विशेष टीम में सहायक अभियंता राम विनीत तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो इन सभी कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अलावा टीम में प्रभारी कनिष्ट अभियंता अजय दुबे, लाइन परिचालक नारायण पांडेय को शामिल किया गया है। 1912 पोर्टल में आने वाली कम्प्लेन के निराकरण के लिए आउटसोर्स कर्मी प्रदीप दहायत, आशीष हरिजन और किशन केवट की ड्यूटी लगाई गई है।
किस तरह होगा निराकरण
शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत को अधिकारी 1912 में दर्ज करेंगे और रोजाना बिलिंग संबंधी शिकायतोंं की सूची बनाकर संबंधित वितरण केन्द्र के आपरेटर को भेजेंगे। वितरण केन्द्र आपरेटर शिकायत सूची अनुसार 24 घंटे के भीतर संबंधित लाइनमैन को निराकरण के लिए भेजेगा। लाइन मैन जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा, यदि बिलिंग संबंधी सुधार है तो संबंधित जोन के सहायक या कनिष्ठ अभियंता को जानकारी दी जाएगी। शिकायत निराकरण के बाद 1912 में निराकरण दर्ज करना होगा एवं उपभोक्ता को सूचित भी करना होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।