सतना में स्टार समाचार और त्रिदेव मंडल द्वारा आयोजित ‘गूंज द नवरात्रि फेस्ट 2025’ में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य पंडाल में मां की आरती से लेकर गरबा की थाप और रंग-बिरंगे परिधानों तक, यह आयोजन शहरवासियों के लिए भक्ति और संस्कृति का भव्य उत्सव बना।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार शहरवासियों और प्रतिभागियों को पिछले 20 दिनों से था। रविवार की शाम स्टार समाचार और त्रिदेव मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गूंज द नवरात्रि फेस्ट’ का शुभारंभ हुआ। सीएमए ग्राउंड स्थित मुख्य पंडाल में जैसे ही मां की आरती की गूंज वातावरण में फैली, पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर उठा। संत समाज, ब्राह्मण समाज और सिंधी समाज के धर्मप्रचारकों ने मां की आरती उतारी, जिसके बाद मंचासीन अतिथियों का शाल और माला पहनाकर सम्मान किया गया। आरती के बाद जैसे ही डीजे की धुन गूंजी और ‘ हे शुभारंभ हो शुभारंभ’ व ‘ ढोलीडा रे के सुर बिखरे, वैसे ही प्रतिभागियों के कदम थिरकने लगे। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी रंग-बिरंगे परिधानों में गरबे के ताल पर झूम उठे। बच्चियों ने जहां माता की झांकी जैसी वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया, वहीं अन्य प्रतिभागी राजवाड़ी, महाराष्ट्रीयन, पंजाबी और राजस्थानी परिधानों में अपनी संस्कृति की झलक बिखेर रहे थे। गूंज द नवरात्रि फेस्ट ने इस बार भी यह साबित कर दिया कि जब आस्था और उत्साह मिलते हैं तो शहर की रातें सचमुच रोशनी और रंगों से जगमगा उठती हैं।
अनुशासन और तालमेल का दिखा संगम
फेस्ट की खास बात यह रही कि प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को मंच और पंडाल के भीतर सर्किल में व्यवस्थित तरीके से स्टेप्स की नंबरिंग कराई। इस अनुशासन और तालमेल ने गरबा को और अधिक आकर्षक बना दिया। उमस और पसीने के बावजूद डीजे की थाप और भक्ति गीतों ने प्रतिभागियों में ऊर्जा भर दी। सोशल मीडिया युग का असर भी गरबे में साफ झलका। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे प्रतिभागी बीच-बीच में सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए। दर्शक दीर्घा में बैठे परिजन और मित्रों ने तालियां बजाकर और उत्साहवर्धन कर माहौल को और जीवंत कर दिया। मंचासीन अतिथियों ने प्रतिभागियों को जज भी किया। चयनित प्रतिभागियों को फाइनल कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
अतिथियों ने बताया बेस्ट
मंच पर संत समाज से संत बाबा खिम्यादास, संत ईश्वरदास, बाबा संतोषदास, बाबा पुरुषोत्तमदास, घनश्यामदास शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रशांत श्रंगी, रामचंद्र शर्मा, राजकुमार जग्यासी, मुरलीधर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित भगवती पांडेय, अमर ज्योति परिवार से मनोहर डिगवानी, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. की पत्नी नमामि और एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया की पत्नी पूजा सिलाड़िया मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने गूंज गरबे को शहर का सर्वश्रेष्ठ आयोजन बताते हुए इसकी सराहना की। अतिथियों ने प्रतिभागियों को जज भी किया, जिनमें से चयनित प्रतिभागियों को फाइनल कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। गरबे की गूंज और नवरात्रि की भक्ति रस में डूबा यह आयोजन शहरवासियों के लिए सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्सव, परंपरा और आधुनिकता का संगम बनकर सामने आया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।