मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सतना कार्यालय से जारी आदेश ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद्र निगम को रिटायरमेंट से केवल 5 दिन पहले मुख्य अभियंता बनाकर जबलपुर ट्रांसफर किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग अधिकारी-कर्मचारी में भेदभाव कर रहा है और इस फैसले से अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली विभाग में अब मनमानी आदेश जारी किए जा रहे हैं जिसमे अधिकारियों को रिटायरमेंट से पहले पद और कद दोनों बढ़ाया जा रहा है जबकि अन्य कर्मी अपने मूल पद से ही रिटायरमेंट हो रहे हैं। सतना जिले में भी ऐसा ही अनोखा आदेश देखने को मिला है जिसमे कार्यपालन अभियंता को रिटायरमेंट के पांच दिन पहले पदोन्नति कर मुख्य अभियंता का आदेश जारी कर दिया गया।
तो कौन खर्च करेगा वहन
सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सतना कार्यालय के कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद्र निगम कर्मचारी आईडी 89569436 को पदोन्नति देकर मुख्य अभियंता बनाया गया है, जो कि 30 सितंबर 2025 को कंपनी से सेवानिवृत हो रहे हैं। यानि कि सिर्फ पांच दिवस के लिए श्री निगम को पदोन्नति देकर मुख्य अभियंता बनाया गया। हालांकि मूल पद कार्यपालन अभियंता के साथ उनके पास अतिरिक्त मुख्य अभियंता का प्रभार भी सौंपा गया था। बताया गया कि कंपनी द्वारा जारी आदेश में श्री निगम को कार्यपालन अभियंता न बताकर प्रभारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता बताकर सतना से जबलपुर ट्रांसफर भी किया गया है जिनका जबलपुर में मुख्यालय एक्सक्यूटिव डायरेक्टर ऑफिस दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पदोन्नत्ति अधिकारी को जबलपुर भेजने पर टीए, डीए के नाम पर लाखों रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा, आखिरकार इस खर्च को कौन वहन करेगा?
विभागीय कर्मचारियों ने उठाए सवाल
सूत्रों ने बताया कि सतना में प्रभारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता को पदोन्नति देकर जबलपुर पोस्ट किया गया है, जबकि मूल रूप से कार्यपालन अभियंता ही हैं। कंपनी द्वारा यह आदेश सवालों के घेरे में है कि आखिर क्यों पांच दिन के लिए श्री निगम को मुख्य अभियंता बनाकर रिटायरमेंट किया जा रहा है, जबकि ट्रांसको के अन्य श्रेणी के कर्मचारी अपने मूल पद से ही सेवानिवृत हो रहे हैं? कंपनी द्वारा कर्मचारियों के प्रति इतनी उदारता एवं तत्परता क्यों नहीं दिखाई जाती? आखिर अधिकारी कर्मचारी के साथ इस तरह का भेदभावपूर्ण रवैया क्यों?

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह