सतना में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के कमजोर निराकरण पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सख्त हुए। तीन तहसीलदारों समेत 20 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर समय-सीमा में सुधार के निर्देश दिए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण व दिए गए दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर डॉ.समीश कुमार एस ने तीन तहसीलदारों समेत 20 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर रहे थे उस दौरान उन्होने राजस्व विभाग में कम संतुष्टिपूणÊ निराकरण के लिए रामपुर बघेलान, बिरसिंहपुर और कोटर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सोमवार को कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेंस के एजेंडा बिन्दुओं सहित रेल्वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, एनवीडीए, जल संसाधन, पावर ग्रिड, पीडब्ल्यूडी ब्रिज, एयरपोर्ट सहित नगरीय निकायों के अंतरविभागीय समन्वय के विषयों पर भी समीक्षा की। नामांतरण के 229 प्रकरण 6 माह से अधिक समय के लंबित पाये जाने पर इनका तत्काल समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग में संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रतिशत 42 प्रतिशत तहसील मझगवां और सबसे कम 11 प्रतिशत बिरसिंहपुर का पाया गया। कलेक्टर ने कमजोर परफारमेंस पर रामपुर बघेलान, कोटर और बिरसिंहपुर तहसीलदार को नोटिस जारी के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें: इंदौर: कांग्रेस का 'हल्ला बोल', प्रतिबंधों के बीच भारी हंगामा और पुलिस से तीखी बहस
इन्हें भी नोटिस
इसी प्रकार सीएम हेल्पलाइन में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक नॉन, जिला आबकारी अधिकारी, सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, सहायक श्रमायुक्त, जिला पंजीयक सहकारिता, जिला अस्पताल के डीपीएम, विकासखंड के बीपीएम और बीएमओ रामपुर बघेलान, नागौद, उचेहरा, मझगवां को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निदेÊश दिये।
कुपोषण : सतना बाटम में, सुधार के लिए 15 दिनों का समय
समय-सीमा की बैठक में कुपोषण का मामला छाया रहा। महिला बाल विकास में सैम और मैम बच्चों के प्रबंधन में सतना जिले का नाम बाटम में रहने पर कलेक्टर ने इसमें सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को स्वास्थ्य और पोषण की समीक्षा बैठक और जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली जायेगी। कलेक्टर ने खाद वितरण एवं राशन वितरण की भी समीक्षा की।
यह भी पढ़ें: सतना शहर में गंदे पानी की सप्लाई पर कांग्रेस का कड़ा विरोध प्रदर्शन चेतावनी
बरगी नहर के कार्य प्राथमिकता में, दो दिन समीक्षा के निर्देश
नर्मदा घाटी विकास बरगी नहर के समन्वय संबंधी निर्देशों में कलेक्टर ने कहा कि नागौद तहसील में सतना-पन्ना रेलखंड और बरगी नहर के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता में है। बरगी नहर के अवार्ड हेतु शेष प्रकरण अगले सप्ताह तक अनिवार्य रूप से निराकृत करें। कलेक्टर ने एसडीएम नागौद को निर्देशित किया कि बुधवार सहित सप्ताह में दो दिन नर्मदा घाटी विकास के दोनों कार्यपालन यंत्री, एसडीओ, उपयंत्री और ठेकेदार की बैठक लेकर समीक्षा करें। रेल्वे और बरगी नहर निर्माण कार्य में तेजी लायें। लोक निर्माण विभाग ब्रिज के एसडीओ द्वारा भू अर्जन शाखा में फाइल भेजकर अनुवर्ती पहल नहीं किये जाने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम राहुल सिलाड़िया, बीके मिश्रा, एलआर जांगड़े, जितेन्द्र वर्मा, सुमेश द्विवेदी,उपायुक्त नगर निगम सत्यम मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन में विभागवार समीक्षा की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।