सतना में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा की नियुक्ति के बाद पार्टी गुटबाजी और पोस्टर पॉलिटिक्स में उलझ गई है। स्वागत पोस्टरों से कद्दावर कांग्रेसी नेता अजय सिंह राहुल की तस्वीर गायब होने पर नाराजगी बढ़ी। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह कदम पार्टी को और अधिक बिखराव की ओर ले जा रहा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस ने हाल ही में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, लेकिन इस फैसले के बाद पार्टी के भीतर असंतोष और गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। शहर में नए जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए लगाए गए बैनर-पोस्टरों से कांग्रेस एक बार पुन:सतना में पोस्टर पालिटिक्स में उलझती नजर आ रही है। दरअसल पोस्टर से विंध्य के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की तस्वीर नदारद है, जिससे पार्टी का एक बड़ा वर्ग नाराज है।
मंशा थी एकजुटता की पर बढ़ रहा बिखराव
कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश नेताओं की पैरवी पर सिद्धार्थ कुशवाहा को जिलाध्यक्ष इसलिए बनाया है ताकि रसातल में जा रहा पार्टी का जनाधार सतना में बढ़ाया जा सके और किरचा-किरचा बिखरी पार्टी को एकसूत्र में पिरोकर संगठित किया जा सके लेकिन यहां जिस प्रकार की पोस्टर पालिटिक्स छिड़ी हुई है उससे कांग्रेस आलाकमान की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में टूट और बिखराव ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टी अनुशासन की डोर में बंधे कांग्रेसी बेशक मुखर होकर विरोध न जता पा रहे हों लेकिन संगठन में भीतर ही भीतर उबाल नजर आ रहा है। कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी अब ‘ व्यक्ति विशेष’ की पार्टी बनकर रह गई है जिसे हर प्रकार की सौगातों से नवाजा जा रहा है। सवाल तो यहां तक उठ रहे हैं कि महज 9 साल पहले पार्टी में आए व्यक्ति को हर चुनाव की टिकट व संगठन के कई पद आखिर कैसे दे दिए गए? संभवत: यही कारण है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी को व्यथित मन से छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं जिससे यहां भाजपा लगातार सशक्त हो रही है।
इसलिए बढ़ी नाराजगी
दरअसल कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा के शहर में बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में राष्टÑीय व प्रदेश स्तर तक के कांग्रेस नेताओं के साथ साथ विंध्य व सतना के नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। पोस्टर में विंध्य व सतना के कमलेश्वर पटेल,पूर्व विस उपाध्यक्ष व अमरपाटन विधायक डा. राजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद समेत कई नेताओं की फोटो है लेकिन सतना की कांग्रेसी राजनीति में अच्छा खासा जनाधार रखने वाले विंध्य के कद्दावर कांग्रेसी अजय सिंह राहुल की तस्वीर को लगाने से परहेज किया गया है , श्री कुशवाहा को कांग्रेस की राजनीति की एबीसीडी पढ़ाकर पार्टी ज्वाइन कराने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ही थे। बावजूद इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष को बैनर-पोस्टर से गायब करने के मसले ने उनके भारी तादाद में मौजूद समर्थकों को नाराज कर दिया है। कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि नए जिलाध्यक्ष द्वारा जानबूझकर कांग्रेस के पुराने और लोकप्रिय नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है, जिससे पार्टी का जनाधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है। कई कांग्रेसियों का मानना है कि यह निर्णय न केवल वरिष्ठता का अपमान है बल्कि पार्टी को जातिगत आधार पर बांटने की साजिश भी है।
सबको साथ लेकर चलने की चुनौती
जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के समक्ष कांग्रेसियों को साथ में लेकर चलने की एक बड़ी चुनौती मुंह बाए खड़ी है। सतना की राजनीति पर पैनी नजर गड़ाने वाले राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अब तक एक विशेष वोट बैंक की आड़ लेकर अपनी राजनीति को चमकाने वाले सतना विधायक व जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा की असली संगठनात्मक क्षमता परखने का समय अब आया है जिसमें उनका राजनीतिक व संगठनात्मक कौशल राजनीति की कसौटी पर कसा जाएगा। सभी गुटों को एकजुट कर उन्हें जनोन्मुखी राजनीति के लिए प्रेरित करने के लिए नए जिलाध्यक्ष क्या रणनीति अपनाएंगे, यह तो वक्त बताएगा लेकिन उनकी ताजपोशी के प्रारंभिक चरण में ही जिस प्रकार से विवाद सामने आ रहे हैं, उससे उनके साथ साथ कांग्रेस की भी राह सतना में आसान नहीं होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।