लव जिहाद केस में फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने आखिरकार जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर 40 हजार का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस कुर्की की तैयारी में जुटी थी। बाणगंगा थाना में उसके खिलाफ दो केस दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी पर 40 हजार का इनाम घोषित किया था।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
लव जिहाद केस में फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने आखिरकार जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर 40 हजार का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस कुर्की की तैयारी में जुटी थी। बाणगंगा थाना में उसके खिलाफ दो केस दर्ज हैं। दरअसल, ढाई महीने से फरार लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी पार्षद अनवर कादरी शुक्रवार को जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब पुलिस उसका रिमांड लेगी और लव जिहाद को लेकर पूछताछ करेगी। शुक्रवार को जब वह कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा तो पुलिस अफसरों को इसकी भनक लग गई। सब आनन-फानन में जिला कोर्ट पहुंच गए। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने कई जगह छापे मारे थे। दिल्ली से उसकी बेटी आयशा को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसकी जमानत हो गई है।
अनवर को पार्षद पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। महापौर परिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। इसके संभागायुक्त दीपक सिंह ने भी शोकाज नोटिस जारी किया। अनवर को 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखना था, हालांकि तब तक जवाब पेश नहीं हुआ।
अनवर कादरी पर इंदौर के विभिन्न थानो के अलावा महाकाल उज्जैन थाना में भी भादवि के तहत 392 का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अलावा इंदौर नगर के संयोगितागंज थाने में 7 प्रकरण, सदर बाजार थाने में 4, खजराना में 3, बाणगंगा में 2, चंदन नगर थाने में 2, जूनी इंदौर, सराफा, छोटी ग्वालटोली और एमजी रोड थाने में विभिन्न धाराओं में 1-1 प्रकरण दर्ज है।
अनवर कादरी कोर्ट में पेश होने के लिए सफेद शर्ट और काली पेंट पहनकर आया था। जब वह फरार हुआ था तो उसके बाद सफेद थे और दाड़ी भी थी, लेकिन कोर्ट में पेश होने के दौरान उसका हुलिया बदला हुआ था। उसके बाल काले थे और दाड़ी भी नहीं थी। कोर्ट में पेश होने के बाद पुलिसकर्मी उसे लगभग दौड़ाते हुए पुलिस वाहन तक ले गए। इस दौरान भीड़ में से किसी ने उसे एक तमाचा भी मारा। वह वकीलों की तरह सफेद शर्ट व काली पेंट पहन कर आया था। उसके साथ में वकील भी थे।
बाणगंगा पुलिस के अनुसार अनवर कादरी का नाम दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी अल्ताफ खान और साहिल ने लिया था। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपियों को अनवर ने तीन लाख रुपए देकर कहा था कि उनसे शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो। आरोपियों की अनवर से मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में मुलाकात होती थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।