रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एडमिशन फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। एक छात्रा ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट में नंबर हेरफेर कर प्रवेश लेने की कोशिश की। ऑनलाइन अलॉटमेंट में मामला पकड़ा गया, लेकिन छात्रा फरार हो गई। कॉलेज प्रबंधन ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। कर्मचारियों की संलिप्तता और मामले को दबाने के आरोप लग रहे हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज फिर सुर्खियों में है। कुछ साल पहले यहां एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले मुन्नाभाई पकड़े गए थे। बड़ी कार्रवाई हुई थी। इस बार फिर से एक छात्रा इसी तरह एडमिशन लेने पहुंची थी। नीट यूजी के रिजल्ट में नंबर में हेरफेर कर दूसरी छात्रा की जगह प्रवेश लेने पहुंची थी। जब आनलाइन अलॉटमेंट निकाला गया तो पोल खुल गई। पोल खुलने के बाद छात्रा फरार हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की है।
ज्ञात हो कि अब मेडिकल कॉलेज की सीटों में प्रवेश के लिए एक ही परीक्षा आयोजित होगी है। यूजी नीट के माध्यम से ही परीक्षाएं होती है। फिर कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश के लिए छात्र कॉलेजों का चयन करते हैं। फिर कॉलेजों में काउंसलिंग और फिर आनलाइन प्रोफार्मा निकालकर दस्तावेजों की स्क्रूटनी के बाद प्रवेश दिया जाता है।
इस प्रक्रिया में भी फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पहले चरण की खत्म हो चुकी है। इसी पहले चरण में एक छात्रा फर्जी रिजल्ट लेकर एडमिशन लेने पहुंच गई थी। चयन कमेटी के सदस्यों ने दस्तावेजों की स्क्रूटनी तक में छात्रा को ओके कर दिया था लेकिन एनएमसी के आनलाइन अलाटमेंट में उसका नाम उस नंबर पर आया ही नहीं जिस नंबर पर वह प्रवेश लेने पहुंची थी। इसी में पोल खुल गई। कॉलेज की कमेटी कुछ कर पाती इसके पहले ही छात्रा रफूचक्कर हो गई। चयन कमेटी ने इसकी जानकारी डीन डॉ सुनील अग्रवाल को भी दी लेकिन अब तक छात्रा के खिलाफ किसी तरह का पुलिस एक्शन नहीं लिया गया। थाना में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई। इतना बड़ा मामला दबा दिया गया।
स्क्रूटनी में हो गई थी पास, ऑनलाइन अलॉटमेंट में पकड़ी गई
फर्जी रिजल्ट लेकर पहुंची छात्रा ने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा भी मचाया था। बदले हुए नंबर लेकर पहुंची छात्रा ने कॉलेज की एडमिशन कमेटी पर दबाव भी बनाया। जल्द से जल्द एडमिशन देने का दबाव बना रही थी। इसमें मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारी भी शामिल थे। वह भी फर्जी छात्रा को एडमिशन के लिए कमेटी के सदस्यों पर दबाव बनाने में लगे थे। इसी दबाव में छात्रा के दस्तावेजों की जांच भी हो गई। इसके बाद मामला अलॉटमेंट में पकड़ा गया।
कैलाशपुरी रीवा की बताई जा रही है छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार जिस छात्रा ने फर्जी तरीके से एडमिशन लेने की कोशिश की उसका नाम एंजल तिवारी है। उसका नीट यूजी में रोल नंबर 3006104215 है। उसका नीट यूजी 2025 में आल इंडिया रैंक 1093115 रही। नीट यूजी में एआई स्कोर सिर्फ 145 ही थे। वहीं एमपी स्टेट में रैंक 14399 ही आए थे लेकिन उसने इसमें हेरफेर कर दिया था। स्कोर कार्ड में 154 नंबर को बढ़ा कर 547 के करीब पहुंचा दिया था।
कमेटी के सदस्यों ने दी डीन को जानकारी
इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद छात्रा तो भाग खड़ी हुई लेकिन कार्रवाई कॉलेज प्रबंधन ने कुछ नहीं की। एडमिशन कमेटी के सदस्यों ने इस फर्जीवाड़ा की जानकारी डीन श्याम शाह मेडिकल कॉलेज को भी उपलब्ध कराई लेकिन मामला थाना में दर्ज नहीं किया गया। एक सप्ताह से अधिक का समय गुजर चुका है। सभी ने मामले को दबा दिया है। इसके पीछे वजह कॉलेज के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता भी मानी जा रही है।
जवाब देने से बचते रहे डीन
इस संबंध में एमबीबीएस यूजी एडमिशन कमेटी के सदस्यों से चर्चा की गई। उन्होंने इस बात को तो स्वीकार किया कि एडमिशन में फर्जी छात्रा पकड़ी गई थी लेकिन ज्यादा जानकारी देने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि डीन को इस संबंध में अवगत करा दिए थे। अधिक जानकारी वहीं दे पाएंगे। वहीं जब डीन से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर संपर्क ही नहीं किया। उन्हें कई मर्तबा फोन किया गया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।