धार के सरकारी स्कूल में नशेड़ी मैडम का हंगामा, वीडियो वायरल.. प्राचार्य ने कहा सब परेाान

धार जिले के सिंधाना प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका का शराब के नशे में हंगामा करते वीडियो वायरल। प्राचार्य और शिक्षकों ने की लिखित शिकायत, उचित कार्रवाई की मांग।

By: Ajay Tiwari

Jun 24, 20258:43 PM

view21

view0

धार के सरकारी स्कूल में नशेड़ी मैडम का हंगामा, वीडियो वायरल.. प्राचार्य ने कहा सब परेाान

धार. स्टार समाचार वेब

जिले के मनावर तहसील में स्थित सिंधाना प्राथमिक विद्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक शिक्षिका कविता कोचे शराब के नशे में स्कूल में हंगामा करती नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 12 बजा दूंगी मेरा स्कूल हे कहते सुनी जा रही है।

विद्यालय के प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि कविता कोचे आए दिन शराब के नशे में स्कूल आती हैं और स्टाफ व विद्यार्थियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षिक वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

शिक्षकों का कहना है कि यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है और मौखिक समझाइश के बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ है। विद्यालय स्टाफ ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

बता दे स्कूल की स्थापना 1908 में आजादी के पहले की गई थी... प्राचीनतम स्कूल में शिक्षिका का आचरण बेहद गंभीर है देखना है कब कार्रवाई होती है। शिक्षण कार्य की पवित्रता के चलते न तो फोटो दे रहे हैं,  न वीडियो..

COMMENTS (0)

RELATED POST

एमपी कैबिनेट बैठक: ओबीसी युवाओं के लिए 'शौर्य संकल्प योजना' को मंजूरी, DA में 3% की बढ़ोतरी 

एमपी कैबिनेट बैठक: ओबीसी युवाओं के लिए 'शौर्य संकल्प योजना' को मंजूरी, DA में 3% की बढ़ोतरी 

एमपी कैबिनेट ने ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 को मंजूरी दी। कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा और दिव्यांग शिक्षकों का मानदेय दोगुना हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Loading...

Mar 23, 20266:18 PM

मध्य प्रदेश OBC आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट में 16 अप्रैल को होगी फाइनल सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी स्पेशल बेंच

मध्य प्रदेश OBC आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट में 16 अप्रैल को होगी फाइनल सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी स्पेशल बेंच

मध्य प्रदेश में ओबीसी (OBC) आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% करने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस संवेदनशील विषय पर एक अहम आदेश जारी किया।

Loading...

Mar 23, 20266:01 PM

UPSC 2025 Success: मध्यप्रदेश के 61 अभ्यर्थियों का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मान, दिए सफलता के मंत्र

UPSC 2025 Success: मध्यप्रदेश के 61 अभ्यर्थियों का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मान, दिए सफलता के मंत्र

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC 2025 के 61 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। सीएम ने अमृतकाल 2047 का लक्ष्य देते हुए युवाओं को ईमानदारी और नवाचार के साथ जनसेवा की सीख दी

Loading...

Mar 23, 20265:46 PM

सेना दिवस 2027 भोपाल: 15 जनवरी को दिखेगी दिल्ली जैसी सैन्य परेड और शौर्य प्रदर्शन

सेना दिवस 2027 भोपाल: 15 जनवरी को दिखेगी दिल्ली जैसी सैन्य परेड और शौर्य प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की बैठक। 15 जनवरी 2027 को भोपाल में आयोजित होगा राष्ट्रीय सेना दिवस। जानें परेड, सैन्य प्रदर्शनी और बड़े तालाब पर होने वाले एयर शो का पूरा शेड्यूल

Loading...

Mar 23, 20265:24 PM

मैहर अस्पताल में लिफ्ट-ऑक्सीजन प्लांट बंद, डिप्टी सीएम आदेश भी बेअसर

मैहर अस्पताल में लिफ्ट-ऑक्सीजन प्लांट बंद, डिप्टी सीएम आदेश भी बेअसर

मैहर सिविल अस्पताल में लिफ्ट और ऑक्सीजन प्लांट एक माह बाद भी बंद हैं। डिप्टी सीएम के निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं हुआ, मरीजों को सिलेंडर के भरोसे इलाज मिल रहा है।

Loading...

Mar 23, 20264:38 PM