सतना और मैहर जिले में हमारे शिक्षक एप की ई-हाजिरी व्यवस्था तकनीकी खामियों से ठप रही। एरर 402, 502 और टाइम आउट की समस्या के कारण शिक्षक, अतिथि शिक्षक और प्राचार्य हाजिरी नहीं लगा सके। नेटवर्क तलाशते शिक्षक छतों और बाउंड्री तक चढ़े, लेकिन हजारों लोग उपस्थित होकर भी अनुपस्थित दर्ज हो गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
हमारे शिक्षा एप में हाजिरी न लगने, लॉगइन और लॉग आउट होने सहित प्रेजेंट-अबसेंट की समस्या आई जिसके चलते शिक्षक, अतिथि शिक्षक और प्राचार्य-प्रधानाध्यापक आदि परेशान नजर आए। इससे परेशान शिक्षकीय स्टाफ ने मोबाइल आॅन-आॅफ, नेटवर्क चेक करते, डाटा बैलेंस देखते नजर आए। इसके अलावा साथी कर्मी को भी फोन घुमाया लेकिन सेम समस्या से जूझने की बात सामने आई। सबसे बड़ी परेशानी इस बात की थी लॉग इन हो जाने के बाद भी अबसेंट दिखाता रहा। इधर, इसे लॉगिन करने पर एरर 402, 502 आदि भी स्क्रीन में आता रहा।
यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल ब्लड बैंक संकट से जूझता, निगेटिव स्टॉक खत्म, मरीजों की जान जोखिम में
बाउंड्री-छत तक में चढ़े
ई-हाजिरी की कसावट का असर गुरूवार को जबरदस्त तरीके से दिखा। सुबह 10 बजे के तय समय पर लॉग इन करते ही कई तरह के एरर सामने आए इसके बाद भी शिक्षकों ने हाजिरी लगाने का प्रयास नहीं छोड़ा। शिक्षकों ने हाजिरी लगाने के तमाम हथकंड़े अपनाए कोई बाउंड्री में चढ़ गया तो कोई छत ही नाप ली इसके बाद भी लॉग इन नहीं कर पाए। यही समस्या लॉग आउट करने में भी आई।
अतिथि शिक्षक ज्यादा परेशान
अतिथि शिक्षक जैसे ही अपने-अपने विद्यालय पहुंचकर हमारे शिक्षक एप के जरिए सुबह दस बजे अपनी उपस्थिति लगाने के लिए उसे खोला तो एप ने कनेक्शन एरर, टाइम आउट, एरर 402 और 502 जैसी समस्याओं के चलते लगभग 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण, नगरीय, और अतिथि शिक्षक ई-हाजिरी नहीं लगा सके। सबसे ज्यादा समस्या सतना जिला के पहाड़़ी अंचल परसमनिया व मैहर जिला के रामनगर कस्बा क्षेत्र से सामने आई। जहां अतिथि शिक्षकों को अब यह डर सताने लगा है कि कहीं वह उपस्थित होकर भी अनुपस्थित न हो जाएं।
यह भी पढ़ें: सावधान! नहीं थमी बाघों की मौत तो लोग कहेंगे- मध्यप्रदेश में एक था टाइगर
साढ़े तीन हजार नहीं लगा पाए हाजिरी
ऐप में आई तकनीकी त्रुटि का खमियाजा पूरे शैक्षणिक स्टाफ को भुगतना पड़ा इस चक्कर में साढ़े तीन हजार शिक्षक ई हाजिरी नहीं भर पाए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिले डेटा के अनुसार दोनों जिला के 3 हजार 8 सौ 96 शिक्षक हाजिरी नहीं भर पाए। इसमें सतना जिला के 3 हजार 14 और मैहर जिला के 8 सो 82 शिक्षक हाजिरी नहीं भर पाए। सतना जिला में 2 हजार 81 शिक्षक, 2 सौ 11 अतिथि शिक्षक और 7 सौ 22 प्राचार्य/ प्रधानाध्यापक इसी तरह मैहर जिला में 594 शिक्षक, 94 अतिथि शिक्षक और 194 प्राचार्य/ प्रधानाध्यापक हाजिरी नहीं भर पाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।