सतना जिला अस्पताल में एक मरीज के परिजन को खुद सलाइन की बॉटल पकड़कर स्ट्रेचर धकेलना पड़ा। अस्पताल में सफाई और दिखावे के बीच व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। वार्ड बॉय और गार्ड नदारद, सिस्टम पूरी तरह लाचार।

सतना, स्टार समाचार वेब
एमडी एनएचएम के प्रस्तावित दौरे के चलते गुरुवार को जिला अस्पताल चकाचक मिला। अस्पताल परिसर में हर जगह साफ-सफाई, स्टाफ ड्रेस में एवं ओपीडी में कई नए नवाचार देखने को मिले। अस्पताल परिसर की नवीन ओपीडी में संचालित बाल्य रोगी ओपीडी के बाहर कई बुकलेट और सामग्री रखी गई थी, जिसमें शिशु रोग से संबंधित कई रोगों की जानकारियां और बचाव के तरीके लिखे गए थे। अस्पताल में एक और जहां सब कुछ नया नया दिख रहा था वहीं दूसरी ओर एक बदहाली की तस्वीर ने मानवता को झकझोर दिया। जहां एक युवक एक हाथ में सलाइन की बोतल थामे,दूसरे हाथ से स्ट्रेचर ढकेलता हुआ नजर आया। लाचार सिस्टम के बीच अपने मरीज को बमुश्किल वार्ड तक पहुंचाता दिखा लेकिन अस्पताल में गरीब मरीजों की मदद के लिए कोई नहीं आया।
वार्ड बॉय को ढूंढ के लाओ और इनाम पाओ
जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के हाल बेहाल हैं, गॉर्ड और वार्ड बॉय के ऊपर लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी जिला अस्पताल में ये ढूंढें नहीं मिलते हैं। जिला अस्पताल में तो इनके ऊपर ईनाम की घोषणा कर देनी चाहिए कि वार्ड बॉय को ढूंढ के लाओ और ईनाम पाओ। इसके अलावा जिला अस्पताल में रखे स्ट्रेचरों की स्थिति इतनी खराब है कि कई स्ट्रेचर जंग खा गए हैं और कई के पहिये आदि नहीं चलते। इन्हे चलाने में ये कहीं से भी ये टूट सकते हैं और कोई न कोई हादसा हो सकता है।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज को सोनोग्राफी करने के लिए कहा गया था चूंकि वार्ड में तो यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके लिए मरीज के परिजन द्वारा एमर्जेन्सी से स्ट्रेचर ले जाया गया और वार्ड से मरीज को गायनी विभाग सोनोग्राफी करने ले जाया गया। बड़ी बात है कि अस्पताल के लचर सिस्टम में मरीज का साथ किसी ने नहीं दिया परिजन द्वारा ही एक हाथ में सलाइन की बोतल थामी गयी और दुसरे हाथ से स्ट्रेचर को धकेला गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।