मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह इंदौर चिड़ियाघर पहुंचे। रेसिडेंसी कोठी से सीधे वे चिड़ियाघर गए, जहां उन्होंने पक्षियों को दाना खिलाया और चिड़ियाघर में हाल ही में कर्नाटक से लाए गए जंगली भैंसों के दो जोड़ों का निरीक्षण भी किया। दरअसल, मुख्यमंत्री के प्रयासों से इंदौर जू को आठ नए एग्जॉटिक एनिमल प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर के चिड़ियाघर का भ्रमण किया और स्नेह पूर्वक पक्षियों को दाना खिलाया।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह इंदौर चिड़ियाघर पहुंचे। रेसिडेंसी कोठी से सीधे वे चिड़ियाघर गए, जहां उन्होंने पक्षियों को दाना खिलाया और चिड़ियाघर में हाल ही में कर्नाटक से लाए गए जंगली भैंसों के दो जोड़ों का निरीक्षण भी किया। दरअसल, मुख्यमंत्री के प्रयासों से इंदौर जू को आठ नए एग्जॉटिक एनिमल प्राप्त हुए हैं। इनमें शिमोगा जू से आए बायसन (जंगली भैंस) और शुतुरमुर्ग का जोड़ा शामिल है। इंदौर जू अब जिराफ प्राप्त करने की पात्रता भी हासिल कर चुका है। सीएम रविवार रात इंदौर पहुंचे थे और रेसिडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम किया। रात को उन्होंने अभिव्यक्ति गरबा सहित शहर के कई गरबा आयोजनों में हिस्सा लिया। सीएम ने इंदौर के गरबा आयोजन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर का गरबा एक अद्भुत संस्कृति बन गया है।

इंदौर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पशु-पक्षियों के संरक्षण और विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, एक ओर नामीबिया से लाए गए चीते यहां की आबोहवा में प्रजनन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर इंदौर चिड़ियाघर में बायसन और आॅस्ट्रिच जैसे प्राणी भी स्थानीय वातावरण में ढल रहे हैं। यह सब प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देगा।
इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों से आह्वान किया कि आगामी त्यौहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी भावना को मजबूत करें। इससे स्थानीय कारोबारियों को सहारा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
इंदौर के प्राणी संग्रहालय में जल्दी ही वन्यप्रेमी जिराफ को भी देख सकेंगे। इंदौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर जू में पहले आए जेब्रा की देखरेख उत्कृष्ट स्तर पर हुई। इस कारण अब इंदौर जू जिराफ प्राप्त करने की पात्रता हासिल कर चुका है। यह नया मेहमान भी चार माह के भीतर इंदौर आ जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा) में होने वाला दुर्लभ 'नूरजहाँ आम' (Noorjahan Mango) अपने 5 किलो तक के वजन और शाही स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जानिए इस लक्ज़री मैंगो की कीमत और इसका दिलचस्प इतिहास।
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।