अमर ज्योति परिवार सतना ने 10वां नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में नेत्रदान व देहदान करने वाले परिजनों को सम्मानित किया गया। 59 देहदान संकल्प पत्र और 856 नेत्रदान पूरे किए गए। अतिथियों ने जीवनदान के इस महादान को प्रेरणादायी बताया और अन्य अंगदान की भी अपील की।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अमर ज्योति परिवार द्वारा 10वां नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि कैप्टन सोहिल हांडा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. व्यंकटेश अग्रवाल वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ पद्यमश्री डॉ. बीके. जैन, ऊषा जैन तथा महापौर योगेश ताम्रकार रहे। इस अवसर पर नेत्रदान करने वाले परिजनों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अमर ज्योति परिवार द्वारा नेत्रदान जागरूकता में सहयोग देने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कार्यशालाओं के माध्यम से समाज में जागृति फैलाने का काम किया। इसके साथ ही 3 देह का दान मेडिकल कॉलेज को किया जा चुका है और 59 देहदानियों का भी विशेष सम्मान किया गया।अब तक अमर ज्योति परिवार द्वारा 59 देहदान संकल्प पत्र भरे गए और 856 नेत्रदान संपन्न कराए जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान नेत्र प्राप्त कर चुके व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिनकी भावुक गवाही ने उपस्थित जनों को गहराई से प्रभावित किया। समारोह में अमर ज्योति पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। स्वागत भाषण संयोजक मनोहर डिगवानी ने दिया तथा अमर ज्योति परिवार का अभिनंदन पत्र सह-संयोजक मनोज अरोरा ने वाचन किया।
अतिथियों ने कहा-अन्य अंगों के दान के लिए भी आगे आएं
मुख्य अतिथि कैप्टन सोहिल हांडा ने कहा कि नेत्रदान के साथ हमें अन्य अंगों को भी दान करने का संकल्प लेना चाहिए। यह दान जीवनदान है। डॉ. बीके जैन ने अमर ज्योति परिवार के कामों को सराहते हुए समाज के लिए प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि रायपुर में देहदान ज्यादा हुए लेकिन सतना में नेत्रदान सर्वाधिक हुए यह उपलब्धि सतना की है। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि अमर ज्योति परिवार सतना ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर नेत्रदान जागरूकता एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित हुई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नेत्रदान और देहदान का संकल्प पत्र भरकर समाज में नई प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मणिकांत माहेश्वरी, राजाराम त्रिपाठी, अजय अग्रवाल, रविशंकर गौरी, नरेन्द्र चंद्र गुप्ता, मनीष तिवारी, मनोज शर्मा, रामावतार चमड़िया, बीके मिश्रा, सुधीर जैन, रामचरण गुप्ता, संजय शाह, डॉ. राकेश अग्रवाल, केजी गुप्ता, चांदनी श्रीवास्तव, जान्हवी त्रिपाठी, आशा शुक्ला, गोपी गैलानी, मनीषा सिंह, डॉ. सुनील अग्रवाल, हेमचन्द जायसवाल, विक्रम चौधरी, रामप्रताप कुशवाहा, प्रदीप अवस्थी, मधुकर पारेख, सुधीर जैन, रामअवतार चमड़िया, गोपी गेलानी, पुष्पराज सिंह, घनश्याम सोनी, जेठाराम वाधवानी, विपुल हांडा, अनिल मोटवानी, अजय अग्रवाल, मनोहर वाधवानी, संजय वाधवानी, दिलीप सोनी, दीपक वाधवानी, संदीप धूत, अनिल झुलवानी, स्वाति गुप्ता, मंजूषा शाह,डॉ. मनीषा सोई, रचना गुप्ता, साधना गुप्ता, राजेश धामी, ऊषा गुप्ता, संजय गुप्ता,राम प्रताप कुशवाहा, गणेश कुशवाहा सहित कई व्यापारिक संस्थाओं सामाजिक संस्थाओ के गणमान्य नागरिक हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

mai eye Netra dan karna chahta hu

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।