सतना के शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कमरा क्रमांक 6 का रहस्य खुल गया है। सूचना के अधिकार में सामने आया कि यह ‘सिक रूम’ वास्तव में अस्थायी रूप से सिर्फ लिखा गया था, जबकि कमरे का उपयोग रिकॉर्ड रखने के लिए किया जा रहा था। नैक मूल्यांकन से पहले महाविद्यालय ने बोर्ड बदलकर डेढ़ लाख रुपए खर्च कर इसे सिक रूम दिखाया। तीन चाबियों, बंद कमरे, और कोई उपचार रिकॉर्ड न होने ने पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के कमरा क्रमांक छह का रहस्य सामने आ गया है। इस कमरा को महाविद्यालय प्रबंधन ने अस्थायी रूप से बनाया था बल्कि कमरा में लिख दिया था। बड़ी बात तो यह है कि इतना लिख कर डेढ़ लाख से ज्यादा की रकम खर्च कर दी गई। यह रहस्य सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में खुला।
जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय के कमरा क्रमांक छह को अस्थायी रूप से ‘ सिक रूम’ बनाया नहीं था लिख दिया था। यह भी महाविद्यालय ने नैक की टीम को दिखाने के लिए किया था। मजेदार बात यह रही इस अस्थायी लिखे सिक रूम के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा की राशि खर्च भी की गई थी। जानकारी के मुताबिक शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीएम एक्सीलेंस भी है) के कमरा क्रमांक छह में ‘ सिक रूम’ लिखना केवल नैक को दिखाने के लिए किया गया था। इस बात की जानकारी बगहा निवासी आनंद पांडेय को सूचना के अधिकार में दी गई। महाविद्यालय प्रबंधन ने बिंदु क्रमांक एक में बताया कि ‘ सिक रूम’ नैक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रिसोर्स कम्पोनेंट में स्टूडेंट हेल्प के लिए है।
लॉकर है या सिक रूम
जिस सिक रूम को लेकर पिछले दिनों विद्यार्थियों ने आंदोलन किया था, उस रूम की तीन चाबियां हैं। महाविद्यालय ने जानकारी दी कि कमरा क्रमांक 6 की तीन चाबियां। एक कार्यालय के निर्धारित स्थान पर, दूसरी प्राचार्य कक्ष में और तीसरी लेखापाल के पास होती है। यहां यह जानना महत्वपूर्ण है कि आखिर ‘ सिक रूम’ में ऐसा क्या रखा था कि महाविद्यालय को तीन-तीन स्थान पर चाबी रखनी पड़ी। सवाल ये है कि महाविद्यालय तीन चाबी क्यों रख रहा था? क्या कोई लॉकर था?
कमरा है पर उपचार नहीं
महाविद्यालय प्रबंधन ने इस कमरा को इस लिए भी रहस्य बनाये रखा क्योंकि यहां उपचार की उपकरण तो थे लेकिन किसको उपचार मिला यह बात कहीं लिखी नहीं गयी। यही कारण था कि इस सिक रूम मे ताला लगा रहा। सूचना के अधिकार के प्रश्नों का जवाब महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया है कि अचानक अस्वस्थ हुए विद्यार्थियों और आवश्यकता पड़ने पर खोला जाता है। लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता। यानि महविद्यालय ने उपकरण का उपयोग क्या किया? किस अस्वस्थ विद्यार्थी और स्टाफ का इलाज किया गया या इन उपकरणों का उपयोग किया इसका कोई रिकॉर्ड नहीं रखता है।
इसका मतलब रिकॉर्ड रूम था
नैक की टीम के मूल्यांकन से पहले महाविद्यालय रिकॉर्ड रूम के बाहर सिक रूम लिखा दिया था। महाविद्यालय ने लिख के दिया है कि कमरा क्रमांक छह में मुख्य लिपिक, राजपत्रित स्थापना, अराजपत्रित स्थापना, लेखा शाखा, कैशियर, शुल्क लिपिक आदि के अभिलेख यानी रिकॉर्ड रखे होते हैं। कुल मिलाकर नैक जैसी संस्था को झांसे में रखने के लिए रिकॉर्ड रूम में सिक रूम लिख दिया।
अय्याशी के अड्डे का आरोप
नेशनल स्टूडेंट यूनियन आॅफ इंडिया ने दो माह पहले कमरा क्रमांक 6 को लेकर अय्याशी का अड्डा का आरोप लगाते हुए आंदोलन किया था। 28 अक्टूबर 2025 को हुए आंदोलन के दौरान इस रहस्यमय कमरा को खोला गया था, तब पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था। जब यह कमरा खोला गया था,तब इस कमरे में अलमारी के बीच तखत रखा हुआ मिला था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।