देशभर में इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने और DGCA के नए नियमों से उत्पन्न संकट का असर अब रीवा एयरपोर्ट पर भी दिखने लगा है। 22 दिसंबर से शुरू होने वाली नई हवाई सेवा के लिए स्टेशन सेटअप होना था, लेकिन अभी तक इंडिगो का स्टाफ रीवा नहीं पहुंच पाया है, केवल सामान भेजा गया है। हालांकि निर्धारित तारीख पर हवाई सेवा शुरू करने में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर, इंडिगो अव्यवस्था के कारण रीवा–दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से मौजूदा उड़ानों को अप्रत्याशित फायदा मिला है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
इंडिगो एयरलाइंस की सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल हो गई। नए नियमों में एयरलाइंस फंसी हुई है। इसका असर रीवा एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। 22 दिसंबर से शुरू होने वाली नई हवाई सेवा के पहले स्टेशन का सेटअप करना था। इसमें देरी हो रही है। अब तक स्टाफ भी नहीं पहुंचा। सिर्फ सामान पहुंच रहा है। हालांकि हवाई सेवा की शुरुआत की तिथि में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि देशभर इंडिगो की हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। जीडीसीए के नए नियमों को लागू करने के कारण इंडिगो की कई फ्लाइटें देशभर में कैंसिल हो गई है। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट नियमों के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इंडिगो के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा है। इंडिगो में चल रही इस अव्यवस्था का असर रीवा पर भी पड़ा है। इसका असर रीवा एयरपोर्ट पर पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह से देखने को मिल रहा है। देशभर में हवाई सेवाएं लड़खड़ा चुकी है। लोगों की फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं। ऐसे में कई यात्री रीवा की तरफ रुख कर रहे हैं। पहले दिल्ली से रीवा आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा था। अब जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। इससे रीवा से दिल्ली के बीच चलने वाली हवाई सेवा को फायदा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ माइनस प्वाइंट की बात करें तो इसका असर इंडिगो स्टेशन के सेटअप पर पड़ा है। अभी तक स्टाफ रीवा एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाया है।
100 से ऊपर पहुंची यात्रियों की संख्या
मंगलवार को दिल्ली और रीवा के बीच चलने वाली 72 सीटर विमान में आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। पहले यह संख्या दिल्ली से आने वालों में देखने को मिलती थी। मंगलवार को रीवा से 56 यात्री दिल्ली रवाना हुए। वहीं दिल्ली से 45 यात्री रीवा पहुंचे। इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेसन का असर रीवा से चलने वाली हवाई सेवा पर दिख रहा है।
अब 15 के बाद स्टाफ आने की उम्मीद
रीवा से एक और 72 सीटर विमान सेवा शुरू होने वाली है। इसकी घोषणा इंडिगो ने पहले ही कर दी थी। 22 दिसंबर की तिथि तय की गई है। 22 दिसंबर से हवाई सेवा इंडिगो शुरू करने की घोषणा कर चुका है। टिकट बुकिंग भी ओपन कर दिया गया है। हवाई सेवा शुरू करने के पहले रीवा एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया जा चुका है। इसके बाद अब स्टेशन का सेटअप शेष था। स्टाफ को 5 दिसंबर से आना शुरू करना था। अब तक स्टाफ नहीं आ पाया। अभी सिर्फ सामान ही पहुंच रहा है। उम्मीद है कि 15 दिसंबर से स्टाफ का आना शुरू हो जाएगा। हालांकि हवाई सेवा शुरू करने की तिथि में फिलहाल कोई संकट नहीं आया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।