खजुराहो के गौतम होटल एंड रिसॉर्ट में फूड प्वाइजनिंग से तीन कर्मचारियों की मौत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। मरने वालों के परिवारों और स्थानीय लोगों ने खजुराहो–बमीठा मार्ग पर 6 घंटे जाम लगाकर जमकर विरोध किया, जिससे मुख्यमंत्री का रूट बदलना पड़ा। घटना के दौरान न मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री-विधायक मौके पर पहुंचे, जिससे लोगों ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। कुल 12 कर्मचारी बीमार हुए थे, जिनमें से तीन की मौत ग्वालियर में इलाज के दौरान हुई।

हाइलाइट्स:
छतरपुर, स्टार समाचार वेब
बीते रोज पर्यटन नगरी के गौतम होटल एंड रिसॉर्ट के करीब एक दर्जन कर्मचारी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे, जिन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और इसके बाद क्रमश: छतरपुर तथा ग्वालियर रेफर किया गया था। मंगलवार की सुबह इन बीमार कर्मचारियों में से 3 कर्मचारियों की मौत हो गई, जिसमें बाद खजुराहो में कोहराम की स्थिति बन गई। चूंकि कैबिनेट बैठक के लिए आए मुख्यमंत्री भी इस समय खजुराहो में थे इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने और सीएम के खजुराहो से रवाना होने तक लगातार हंगामा करते रहे। इस दौरान न तो मुख्यमंत्री परिजनों से मिलने पहुंचे और न अन्य कोई मंत्री-विधायक, जिसके बाद लोगों ने इसे सरकार की संवेदनहीनता कहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को खजुराहो के गौतम होटल एंड रिसॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारी रवि कोंदर, दयाराम रैकवार, रामस्वरूप कुशवाहा, हार्दिक सोनी, बिहारी पटेल, गिरजा रजक, प्रागीलाल कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, राजकुमारी और रोशनी की अचानक तबियत बिगड?े पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चूंकि सभी कर्मचारियों की हालत खराब थी, इसलिए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के बाद जब कुछ कर्मचारियों की हालत ठीक नहीं हुई तो चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर किया, जहां मंगलवार की सुबह प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक और रामस्वरूप कुशवाहा ने दम तोड़ दिया, जिसकी पुष्टी सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने की मौत की खबर लगते ही स्थानीय लोगों मृतकों के परिजनों के साथ खजुराहो - बमीठा मार्ग में जाम लगा दिया 6 घंटे तक यातायात बाधित रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।