सीधी जिले की मझौली स्वास्थ्य टीम की पांच नर्सें उस समय देवदूत बनकर सामने आईं जब जंगल के बीच चलती बस में सवार गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जोखिम भरी स्थिति को समझते हुए स्टाफ नर्स अंजली गुप्ता और नेहा साकेत ने बिना समय गंवाए बस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। सीमित संसाधनों के बीच लिया गया उनका त्वरित निर्णय और साहसिक कदम पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मां और नवजात की स्थिति पूरी तरह स्वस्थ है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत स्टाफ नर्सों ने सेवा, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो पूरे जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया है। बीते सोमवार शाम करीब 6:30 बजे सीधी से कुसमी जा रही एक यात्री बस में सवार सिंगरौली जिले के निगरी निवासी गर्भवती महिला को डोल और बरमबाबा के बीच जंगल क्षेत्र में अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बस में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया और महिला दर्द से कराहने लगी।
संयोग से उसी बस में स्वास्थ्य विभाग की पांच नर्सिंग स्टाफ मौजूद थीं, जो गेट कीपर्स प्रशिक्षण से लौट रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टाफ नर्स अंजली गुप्ता एवं नेहा साकेत ( सीएचओ ) ने तत्काल महिला की जांच की। यह स्पष्ट हो गया कि महिला को किसी अन्य स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि प्रसव का समय आ चुका था। ऐसे में बिना समय गंवाए दोनों नर्सों ने चलती बस में ही सुरक्षित प्रसव कराने का साहसिक निर्णय लिया।
क्या-क्या किया नर्सों ने
नर्सों ने बस के आगे बैठे यात्रियों को पीछे कराया, पर्दे की व्यवस्था की और सीमित संसाधनों के बीच पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ महिला की डिलीवरी कराई। कुछ ही समय में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ईश्वर की कृपा से जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ रहे। बस में मौजूद यात्रियों ने इस अद्भुत दृश्य को देखा और नर्सों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। प्रसव के बाद नर्सों ने तुरंत मझौली बीएमओ डॉ. संदीप शुक्ला को घटना की जानकारी दी। उनके निर्देश पर मां और नवजात को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास, सिंगरौली भेजा गया, जहां दोनों का आगे का उपचार जारी है।
क्या कहा बीएमओ ने
इस पूरे मामले को लेकर बीएमओ डॉ. संदीप शुक्ला ने कहा कि चलती बस में सुरक्षित प्रसव कराना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। हमारी नर्सिंग स्टाफ ने जो साहस और समर्पण दिखाया है, वो प्रशंसा के योग्य है। ये घटना न केवल स्वास्थ्य कर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा को दशार्ती है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।