सतना जिले में खाद वितरण अब कमेटी की निगरानी में होगा। सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि डबल लॉक, सिंगल लॉक और निजी दुकानों के जरिए किसानों को पारदर्शी व्यवस्था से खाद उपलब्ध कराया जाएगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
खाद वितरण के लिए सभी तहसीलों में एक कमेटी बनेगी और उसी कमेटी की निगरानी में डबल लॉक- सिंगल लॉक और निजी दुकानों में खाद का वितरण किया जाएगा। जो किसान नगद लेना चाहेंगे ऐसे किसानों को वहां नगद खाद भी शासन के निर्धारित दर पर मिले यह भी व्यवस्था की जाएगी। इस बात का निर्णय सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित खाद वितरण की समीक्षा बैठक में लिया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न जिलों में रासायनिक खाद के वितरण में किसानों को हो रही कठिनाई के समाधान के लिए किसान संगठनों,जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के साथ बैठक करने का निर्देश दिये थे। निर्देशों के परिपालन में सांसद गणेश सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन, कृषि और मार्कफेड के अधिकारियों तथा किसान संगठनों तथा संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर समीक्षा की।
पारदर्शिता के साथ किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था सुगम बनाएं
इस दौरान सांसद गणेश सिंह ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों को खरीफ फसलों के लिए सुसंगत मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है और लगातार जिले में खाद के रैक लग रहे हैं। रैक लगने में एक-दो दिन का विलंब हो सकता है और वितरण के लिए समितियों तथा वितरण केन्द्रों में खाद पहुंचाने में भी समय लगता है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर डबल लॉक केन्द्रों को विस्तारित कर तहसील स्तर पर भी डबल लॉक के वितरण केन्द्र बनाने का प्रयोग किया जा सकता है। ताकि किसानों को स्थानीय स्तर पर उर्वरक मिल सके। किसान संगठनों ने वितरण व्यवस्था में सुधार के कई सुझाव दिए। बैठक में बताया गया कि अभी तक विगत वर्ष की तुलना में 23,550 मेट्रिक टन से कहीं अधिक खाद आई है। इस वर्ष बारिश अच्छी होने के कारण धान के बोनी का रकबा 20 प्रतिशत बढ़ा है। इसलिए खाद की मांग बढ़ गई। जिसके लिए किसानों को निरंतर आपूर्ति भी की जा रही है। अभी कल एक और रैक आने वाला है, उपलब्धता के आधार पर सभी समितियां में विषेश रूप से पहले उन किसानों को जिन्हें टोकन जारी किया गया है उन्हें खाद दिया जाएगा। इसके बाद भी रैक लगे हुए हैं और मांग के आधार पर आपूर्ति की जाएगी।
प्रतिदिन सार्वजनिक किया जा रहा स्टाक
उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय ने बताया कि सतना और मैहर जिले में डबल लॉक केन्द्रों,सहकारी समितियों तथा प्राइवेट उर्वरक विक्रेता के यहां उपलब्ध स्टाक को प्रतिदिन सार्वजनिक किया जा रहा है। ताकि किसान अपनी सुविधा अनुसार इन स्थानों से उर्वरक प्राप्त कर सके।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस,अपर कलेक्टर विकास सिंह,एसडीएम राहुल सिलाडिया,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय,भारतीय किसान यूनियन के इंद्रजीत पाठक,दिलीप सिंह,भारतीय किसान यूनियन टिकैट ठाकुर प्रसाद सिंह,जिला महामंत्री किसान मोर्चा उपेंद्र तिवारी,लालबिहारी पाठक,दयाशंकर द्विवेदी,सुनील गौतम, डीडीए आशीष पाण्डेय, डीएमओ नेहा तिवारी,जीएम सहकारिता के.सी. शर्मा उपस्थित थे।
ये भी तय किया गया
बारिश ठीक हुई

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।