गणेश चतुर्थी पर विशेष: क्या गणपति पूजा का श्रीगणेश विंध्य प्रदेश से हुआ था? सतना जिले के भुमरा और परसमनिया से मिली प्राचीन गणेश एवं विनायकी प्रतिमाएं बताती हैं 1500 साल पुरानी परंपरा की कहानी। जानिए विंध्य की वादियों में गणेश आराधना की अनोखी विरासत।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आज गणेश चतुर्थी का पर्व है। वह दिन जब विंध्य समेत पूरा देश विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति गणेश की आराधना में डूबा है। घर-घर में बप्पा को विराजने की तैयारियां चल रही हैं, चौक-चौराहों पर भव्य पंडाल सजे हैं और वातावरण गूंज रहा है ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणपति पूजा की परंपरा की लौ संभवत: सबसे पहले विंध्य क्षेत्र से ही प्रज्ज्वलित हुई थीं? अगर देश में गणेश पूजा के इतिहास पर नजर डालें तो विंध्य की हरी-भरी वादियां और प्राचीन गुफाएं सिर्फ शिवत्व का अनुभव ही नहीं करातीं, बल्कि यहां गणपति आराधना की सबसे पुरानी गाथाएं भी दर्ज हैं। इतिहास के झरोखे से देखें तो, जब देश के अन्य हिस्सों में गणेश पूजा का प्रभाव सीमित था, तब विंध्य में उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति का स्वरूप आकार लेने लगा था। बेशक यह सोध का विषय हो लेकिन अमेरिका के बॉस्टन व कोलकाता के राष्टÑीय संग्रहालय में मौजूद सतना जिले की प्रतिमाएं बताती हैं कि पांचवीं सदी से ही गणपति पूजा यहां आकार लेने लगी थी।
भुमरा: गणपति की प्राचीन विरासत
परसमनिया के जंगलों में बसा भुमरा इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। यहां मिली डेढ़ हजार साल पुरानी गणेश प्रतिमा कोलकाता के राष्टÑीय संग्रहालय में आज भी अपनी दिव्यता से हर किसी को आकर्षित करती है। पत्थर पर उकेरी गई यह प्रतिमा गणेशजी को राजसी मुद्रा में दिखाती है। मुकुट और आभूषणों से सजे एकदंत गणपति यहां विराजमान हैं। समय ने भले ही प्रतिमा के कुछ हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया हो, लेकिन उनकी आभा और भव्यता आज भी अक्षुण्य है। यह सिर्फ मूर्ति नहीं, बल्कि विंध्य क्षेत्र के सतना जिले में गणपति पूजा की प्राचीन परंपरा का सजीव साक्ष्य है।
प्राचीनतम विनायक-विनायकी प्रतिमा
सतना केवल गणपति पूजा के इतिहास का ही नहीं, बल्कि विनायक और उनकी मां शक्ति के अटूट प्रेम का साक्षी भी रहा है। रॉबर्ट एल. ब्राउन की पुस्तक ‘गणेश: स्टडीज़ आॅफ ऐन एशियन गॉड’ के अनुसार, सतना से प्राप्त वृषभा-बाल गणेश की प्रतिमा हर मायने में अद्भुत है, क्योंकि यह ऐसी प्राचीनतम प्रतिमा है, जिसमें बाल गणेश अपनी माता देवी पार्वती (देवी वृषभा के रूप में) के साथ हैं। इसी पुस्तक के अनुसार, यूएसए के बॉस्टन में स्थित म्यूजियम और फाइन आर्ट्स में रखी विनायक की प्रतिमा दुनिया में ऐसी सबसे पुरानी प्रतिमा है, जिसमें गणेश की गोद पर एक देवी (विनयकी)विराजी हुई हैं और उनके दाहिने हाथ में बताशे या मोदक से भरा कटोरा है। यह प्रतिमा साल 1920 में भुमरा से निकालकर अमेरिका भेज दी गई थी।
प्राचीन विष्णु मंदिर: जहां आज भी पूजे जाते हैं गणपति
इतना ही नहीं, उंचेहरा तहसील में परसमनिया पठार के देवगुणा में स्थित 10 शताब्दी में बनाए गए प्राचीन विष्णु मंदिर में विराजे श्रीगणेश पिछले सहस्त्र वर्ष से लोगों के बीच भक्ति का स्रोत बने हुए हैं। यह मंदिर आज भी स्थानीय लोगों के बीच आस्था का केंद्र है, जहां गणपति श्रीविष्णु और भोलेनाथ के साथ लोगों के विघ्न दूर करते हैं। इस गणेश चतुर्थी, जब आप बप्पा का स्वागत करें, तो याद रखिए-विंध्य की वादियों ने सदियों पहले इस सुंदर परंपरा को जन्म दिया था। गणपति पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत और एकता का उत्सव है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।