खंडवा में युवती से बातचीत के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी (हिस्ट्रीशीटर गोपी यादव) और एक नाबालिग को 24 घंटे में पकड़ा। एसपी मनोज कुमार राय ने मामले का खुलासा किया।

खंडवा. स्टार समाचार वेब.
खंडवा में एक युवक की चाकू मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार राय ने सोमवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी गोपी यादव सहित एक नाबालिग आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे का कारण एक युवती से बात करने को लेकर हुआ विवाद था।
2 नवंबर को शाम करीब 4 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन पुलिया के पास चिड़िया मैदान पर चाकूबाजी की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल से पद्म नगर निवासी लखन उर्फ लक्की (मृतक) को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक लखन अपने दोस्तों आर्यन और अमन के साथ तड़के 3 से 4 बजे के बीच चाय-सिगरेट पीने और घूमने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ निकला था। इसी दौरान, तीन पुलिया क्षेत्र में उनकी मुलाकात आरोपी गोपी पुत्र भुमन्ना यादव और उसके नाबालिग साथी से हुई।
किसी पुरानी बात को लेकर अमन और गोपी के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही लक्की, आर्यन और अमन की गोपी के साथ हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान, गोपी के नाबालिग साथी ने चाकू निकालकर उसे दिया। आवेश में आकर गोपी ने जान से मारने की नीयत से लखन उर्फ लक्की के बाएं पैर में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल लखन को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव (खून बहने) के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद सिटी कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज कुमार राय के निर्देश पर, एएसपी महेंद्र तारणेकर और डीएसपी मुख्यालय अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह चौहान की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गोपी पुत्र भुमन्ना यादव और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मुख्य आरोपी गोपी जीआरपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गोपी (निवासी जवाहरगंज बड़ाबम, हाल पुरानी मल्टी चिराखदान रामनगर, खंडवा) जीआरपी के लूट के एक मामले में सात वर्ष का कारावास पूरा कर करीब एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में कई अपराध दर्ज हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।