मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़े बड़े समारोह में सौगातों की झड़ी लगा दी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिरकिया में 8.45 लाख विद्यार्थियों की शिक्षा शुल्क की राशि वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को हरदा जिले के खिरकिया में निजी विद्यालयों के खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित किए।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़े बड़े समारोह में सौगातों की झड़ी लगा दी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिरकिया में 8.45 लाख विद्यार्थियों की शिक्षा शुल्क की राशि वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कई निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। समारोह के दौरान सीएम ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 489 करोड़ रुपए 20 हजार 652 निजी स्कूलों के खाते में ट्रांसफर किए। यह राशि नि:शुल्क अध्ययनरत 8 लाख 45 हजार बच्चों की वर्ष 2023-24 की फीस प्रतिपूर्ति के लिए हैं। समारोह के दौरान सीएम ने कहा-अगले साल से स्कूली बच्चों को किताबें सस्ती दरों पर मिलेंगी। प्रदेश के हर चौथे बच्चे को सरकार निजी स्कूल में पढ़ा रही। उसकी फीस भर रही। देशभर में मध्यप्रदेश की पहचान आगे बढ़ते प्रदेशों की सूची में है। अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। चाहे कहीं भी चले जाएं, लेकिन अपने दोस्तों को नहीं भूलना चाहिए। बच्चों, खूब पढ़ो लिखो और आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करो। फीस की चिंता मत करना, इसका सारा खर्च मप्र सरकार उठाएगी।
वर्तमान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रदेश में लगभग 8 लाख 50 हजार बच्चे अशासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में वर्ष 2011-12 से लागू इस प्रावधान के तहत अब तक 19 लाख बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा अब तक 3 हजार करोड़ की फीस प्रतिपूर्ति की जा चुकी है। सीएम ने कहा- विद्यार्थियों को सहज और सुलभ शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नि:शुल्क गणवेश, कॉपी-किताबें और साइकिल जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप, स्कूटी और अन्य पुरस्कार देकर उनकी मेहनत को सम्मानित किया जा रहा है। हमारा दृढ़ संकल्प है कि हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े और अपने सपनों को साकार करे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खिरकिया, जिला हरदा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर पौधा भी रोपा। सीएम ने घोषणा की कि हरदा जिले में प्रयोगशाला, स्कूल भवन, जनजातीय छात्रावास के साथ 11 केवी सब स्टेशन, नवीन जनपद भवन और तीन करोड़ की लागत से स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने हरदा से आशापुर 71 किलोमीटर रोड निर्माण की घोषणा की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।