ग्वालियर के बिजौली में भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी को कुचला। JEE परीक्षा केंद्र के पास हुई तीनों की मौत। पढ़ें पूरी खबर।

ग्वालियर के बिजौली में भीषण सड़क हादसा हुआ.
ग्वालियर: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। बिजौली थाना क्षेत्र के रतवाई में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को पीछे से कुचल दिया। इस हादसे में किसान चंद्रपाल जाटव (45), उनकी पत्नी राजश्री (40) और 18 वर्षीय बेटी अर्पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

परीक्षा केंद्र से महज 100 मीटर दूर टूटा सपना
मूल रूप से जालौन (यूपी) का रहने वाला यह परिवार अपनी बेटी अर्पिता को JEE (MAIN) की परीक्षा दिलाने ग्वालियर आया था। अर्पिता का सेंटर रतवाई स्थित BBM कॉलेज में था। रास्ता भटकने के कारण वे केंद्र से थोड़ा आगे निकल गए थे। राहगीर से रास्ता पूछकर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी काल बने डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। परीक्षा केंद्र से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अर्पिता के इंजीनियर बनने के सपने और पूरे परिवार का जीवन समाप्त हो गया।
मंजर देख दहल गया दिल
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों के शव सड़क पर बिखर गए। अर्पिता के बैग में रखे एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज खून से सन गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर अनुभवी अधिकारियों की रूह भी कांप उठी।
परिवार में बचे सिर्फ दो मासूम बेटे
चंद्रपाल के पीछे अब उनके दो बेटे, सत्यम और बिट्टू बचे हैं, जिनके सिर से माता-पिता और बड़ी बहन का साया एक साथ उठ गया है। पुलिस ने खाका से भरे डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है।
खूनी सड़क बनता जा रहा यह मार्ग
स्थानीय लोगों में इस मार्ग को लेकर भारी आक्रोश है। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में पूर्व में भी डंपर की टक्कर से 13 महिलाओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों के बावजूद भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।