सतना जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में अब ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज होने पर ही सितंबर माह की सैलरी जारी होगी। जीपीएस लोकेशन, फेस रिकग्नाइजेशन और ड्यूटी रोस्टर के आधार पर जांच की जाएगी। आदेश का पालन न करने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल के तिवारी ने जिले की सभी स्वास्थय संस्थाओं के कर्मियों को सार्थक एप से अटेंडेंस लगाने आदेश जारी कर दिए हैं। बताया गया कि सितंबर माह की सैलेरी का निर्धारण सार्थक एप वाली अटेंडेंस के जरिए ही किया जायेगा। सीएमएचओ ने सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 1 एवं 2, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला अंधत्व ईकाई, सभीबीएमओ, प्रभारी अधिकारी अर्बन, डीपीएएम, समस्त प्रोग्राम आफीसर, समस्त नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल मैहर एवं अमरपाटन, समस्त (नियमित, संविदा, बॉण्ड) चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं औषधि निरीक्षक को अधीनस्थ सभी अधिकारी, कर्मियों की ई-अटेंडेंस लगाने लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जांची जाएगी जीपीस लोकेशन और फेस रिकग्नाइजेशन
जिले की स्वास्थय संस्थाओं को 15 जोन में बांटा गया है जिसमे सीएमएचओ कार्यालय, जिला अस्पताल, शा. नर्सिंग कॉलेज, लेप्रोसी यूनिट, मलेरिया, टीबी विभाग, सिविल अस्पताल मैहर और आठों ब्लॉक शामिल है। इन जोनों के लिए सार्थक ऐप अटेंडेंस बनाने के लिए स्थापना प्रभारी और अटेंडेंस को प्रमाणित करने के लिए रिपोर्टिंग ऑफिसर (आरओ) भी नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी स्थापना प्रभारी प्रत्येक माह की 21 तारीख से 20 तारीख तक उपस्थित सार्थक ऐप से जनरेट कर आरओ से प्रमाणित कर डीडीओ कार्यालय भेजेंगे। इसके बाद आरओ कर्मी की जीपीस लोकेशन और फेस रिकग्नाइजेशन को भी सुनिश्चित करेगा। ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से कर्मी की टूर और अवकास को जांच कर छुट्टी के शपथ पत्र को प्रमाणित कर सैलरी का निर्धारण किया जायेगा। बताया गया कि अगर कोई कर्मी आरओ के खिलाफ शिकायत करता है। और जांच में अनियममिता पाई जाती है तो आरओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इनको बनाया गया आरओ
बताया गया कि सार्थक ऐप के लिए सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी को ऑफिस एडमिन बनाया गया है जो सभी आरओ पर नजर रखेंगे। सीएमएचओ कार्यालय एवं फूड एन्ड ड्रग के लिए सविन्द्र सिंह, डॉ. प्रियंका खटवानी को शहरी क्षेत्र, सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को जिला अस्पताल, डॉ. आरएन पांडेय को सिविल अस्पताल मैहर, प्राचार्य आरती मिश्रा को शा. नर्सिंग कॉलेज, डॉ. प्रियंका खटवानी को लेप्रोसी यूनिट, डीएमओ शीला सोनकर को मलेरिया विभाग एवं डीटीओ डॉ. पूजा गुप्ता को टीबी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसके अलावा सभी आठों विकासखंड में बीएमओ ही आरओ की भूमिका निभाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।