×

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि बढ़ाने की मांग

भोपाल में 29 अक्टूबर को निकालेंगे मोमबत्ती जुलूस; 6 नवंबर के बाद हड़ताल पर जाएंगे

By: Gulab rohit

Oct 25, 20255 hours ago

view1

view0

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि बढ़ाने की मांग

भोपाल। घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर एजेंसी संचालक हड़ताल पर जा सकते हैं। कलेक्टर को आवेदन सौंपकर उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव को आगाह किया है। 29 अक्टूबर को भोपाल में मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे तो 6 नवंबर से हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के नेतृत्व में एलपीजी वितरकों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि अपनी एक सूत्रीय मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा है, जो सचिव भारत सरकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली को संबोधित है। एसोसिएशन द्वारा होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में तत्काल बढ़ोतरी किए जाने के संबंध में पूरे देश में यह ज्ञापन दिए गए।
यदि अब भी हमारी नहीं सुनी जाती है तो 29 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय एवं राजधानी में मशाल और मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे। तीसरे चरण 6 नवंबर को सभी वितरक 'नो मनी, नो इंडेंट-न पैसा' जमा करेंगे। आंदोलन के अंतिम चरण में दिल्ली में एलपीजी वितरक प्रदर्शन करेंगे और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेंगे।

यह है मांग

अध्यक्ष शर्मा ने बताया, घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि नहीं बढ़ रही है। साथ ही प्रशासनिक शुल्क बढ़ाने की मांग भी की गई है। 2018 और 2019 तक हर साल रिवाइज होता था, लेकिन 2020-21 में कोरोना के चलते नहीं बढ़ा। 2022-23 में मामूली बढ़ाया। इसके बाद मंत्रालय ने आईआईएम अहमदाबाद के एक्पसर्ट की कमेटी से रिपोर्ट तैयार कराई। जिसमें कहा गया कि डिलीवरी में न्यूनतम 120 रुपए का खर्च होता है।
यह राशि साल 2022 में ही बढ़ जानी थी, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। पिछले तीन साल से कोई कमीशन नहीं बढ़ाया गया। वर्तमान में 35 रुपए कमीशन और 38 प्रशासनिक चार्ज मिलता है। इस तरह कुल 73 रुपए मिलते हैं, जबकि बीमा, बिजली बिल, वाहन, ईंधन के रेट लगातार बढ़ रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पटी की हीरा खदानों में दीपावली पर चमकी किस्मत — चार नायाब हीरों की खोज, कुल वजन 9.8 कैरेट, आगामी सरकारी नीलामी में रखा जाएगा

1

0

पटी की हीरा खदानों में दीपावली पर चमकी किस्मत — चार नायाब हीरों की खोज, कुल वजन 9.8 कैरेट, आगामी सरकारी नीलामी में रखा जाएगा

पन्ना जिले के पटी क्षेत्र की हीरा खदानों में दीपावली के मौके पर चार नायाब हीरे मिले। महादेव प्रसाद प्रजापति को तीन हीरे (2.58, 2.75 और 3.09 कैरेट) और सुरेश कोरी को 1.38 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ। सभी हीरों को पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कर जांच और सत्यापन किया गया। गुणवत्ता उच्च बताई गई और हीरों को आगामी सरकारी हीरा नीलामी में रखा जाएगा।

Loading...

Oct 25, 2025just now

पीडब्ल्यूडी में फर्जी भुगतान का बड़ा खुलासा - जिस सड़क का निर्माण नहीं हुआ, उसी पर एक करोड़ से ज्यादा का भुगतान! मनगवां उपसंभाग के ईई और एसडीओ पर गंभीर आरोप

1

0

पीडब्ल्यूडी में फर्जी भुगतान का बड़ा खुलासा - जिस सड़क का निर्माण नहीं हुआ, उसी पर एक करोड़ से ज्यादा का भुगतान! मनगवां उपसंभाग के ईई और एसडीओ पर गंभीर आरोप

रीवा जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में फर्जी भुगतान का बड़ा घोटाला सामने आया है। रायपुर–भलुहा–मनगवां रोड, जिसका निर्माण एमपीआरडीसी के अधीन था, उसके नाम पर फर्जी मेजरमेंट बुक बनाकर एक करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान कर दिया गया। इस घोटाले में तत्कालीन कार्यपालन यंत्री केके गर्ग और एसडीओ ओंकार मिश्रा की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। चीफ इंजीनियर आर.एल. वर्मा ने मामले पर टिप्पणी से इंकार किया है।

Loading...

Oct 25, 2025just now

नागौद एसडीओपी विवाद: ढाबा संचालक समेत चार गिरफ्तार, सीसीटीवी डीवीआर गायब — आरोपों के घेरे में पुलिस कार्रवाई, रायल राजपूत संगठन ने की जांच और आंदोलन की चेतावनी

1

0

नागौद एसडीओपी विवाद: ढाबा संचालक समेत चार गिरफ्तार, सीसीटीवी डीवीआर गायब — आरोपों के घेरे में पुलिस कार्रवाई, रायल राजपूत संगठन ने की जांच और आंदोलन की चेतावनी

सतना में नागौद एसडीओपी रघु केशरी के भाई और ढाबा संचालक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अड़ीबाजी और मारपीट के आरोप में ढाबा संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि CCTV कैमरे का डीवीआर पुलिस कार्रवाई के दौरान गायब बताया जा रहा है। आरोप है कि डीवीआर एसडीओपी के कहने पर थाने के कर्मचारी ने निकाला। इस मामले पर रायल राजपूत संगठन ने जांच और एसडीओपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Loading...

Oct 25, 2025just now

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सतना जिला अस्पताल निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को आदर्श बनाने पर दिया जोर

1

0

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सतना जिला अस्पताल निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को आदर्श बनाने पर दिया जोर

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सतना जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से सुधार के निर्देश दिए। 32.54 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 बेडेड नवीन भवन का कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का आदेश दिया गया। सितंबर माह में 3236 सर्जरी और 865 प्रसव को बड़ी उपलब्धि बताया गया। सांसद गणेश सिंह ने भी सोनोग्राफी और ब्लड सेपरेशन यूनिट की व्यवस्था पर जोर दिया।

Loading...

Oct 25, 202511 minutes ago

गुप्त गोदावरी में जय श्रीराम की जगह अब लाठियों की गूंज: 72 घंटे में तीन हमले, पुजारियों में खौफ और प्रशासन मौन — आस्था की धरती पर अव्यवस्था का राज

1

0

गुप्त गोदावरी में जय श्रीराम की जगह अब लाठियों की गूंज: 72 घंटे में तीन हमले, पुजारियों में खौफ और प्रशासन मौन — आस्था की धरती पर अव्यवस्था का राज

चित्रकूट की पवित्र तपोस्थली गुप्त गोदावरी इन दिनों तनाव और हिंसा के साये में है। बीते 72 घंटों में यहां तीन बड़ी मारपीट की घटनाएं हुईं, जिनमें पुजारी और स्थानीय लोग घायल हुए, मगर पुलिस कार्रवाई अब तक शून्य है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद होने के बावजूद प्रशासन और नगर परिषद के जिम्मेदार मौन हैं। श्रद्धालु और पुजारी अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, जबकि धार्मिक स्थल की गरिमा दांव पर है।

Loading...

Oct 25, 202523 minutes ago