सतना में नागौद एसडीओपी रघु केशरी के भाई और ढाबा संचालक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अड़ीबाजी और मारपीट के आरोप में ढाबा संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि CCTV कैमरे का डीवीआर पुलिस कार्रवाई के दौरान गायब बताया जा रहा है। आरोप है कि डीवीआर एसडीओपी के कहने पर थाने के कर्मचारी ने निकाला। इस मामले पर रायल राजपूत संगठन ने जांच और एसडीओपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एसडीओपी नागौद के भाई के द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है कि उसके साथ ढाबा संचालक ने अड़ीबाजी की। 5 हजार रुपए की मांग की, मुकदमा कायम होता है, ढाबा संचालक समेत चार गिरफ्तार कर लिए जाते हैं। इस बीच ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस के द्वारा जब्ती के नाम पर गायब कर दिया जाता है। आरोप है कि डीवीआर एसडीओपी के कहने पर नागौद थाने के एक पुलिस कर्मी ने निकाले।
कार में किस महिला से हो रही थी हाथापाई
एसडीओपी नागौद रघु केशरी के भाई रवि केशरी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज हुई। ढाबा संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इन पर आरोप लगाया गया है कि ढाबा के पास कार रोकने पर 5 हजार रुपए की मांग की गई। रुपए न देने पर मारपीट की गई। अड़ीबाजी के आरोप में ढाबा संचालक व अन्य को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को सभी की जमानत हो गई। ढाबा संचालक रवि ने सवाल उठाया कि रात 11 बजे के करीब कार में हाईवे के किनारे किस कारण एसडीओपी परिवार के बीच बात- विवाद हो रहा था। कार में कौन महिला थी जिससे एसडीओपी का भाई मारपीट करने पर उतारू था। आरोपी बनाया गया ढाबा संचालक रवि ने सवाल उठाया कि घटना सामान्य मारपीट की थी। पुलिस ने किस आधार पर अड़ीबाजी का मुकदमा दर्ज किया। ढाबा से सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर जबर्दस्ती कर क्यों जब्त किया। सीसीटीवी कैमरे के डीवीडीआर सामने आ जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
थाना के बाहर एसडीओपी के भाई ने की मारपीट
रैगांव मोड़ के पहले स्थित मामा ढाबा में हुई घटना के बाद एसडीओपी नागौद ने टीआई नागौद और टीआई सिविल लाइन को फोन किया। दोनों टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यक्षेत्र सिविल लाइन अंतर्गत होने की वजह से ढाबा संचालक रविराज, उसके छोटे भाई लकी, ढाबा के कर्मचारी बालेन्द्र व सुनील को पकड़कर लाया गया। ढाबा संचालक रवि ने बताया कि सिविल लाइन थाना के बाहर एसडीओपी नागौद की मौजूदगी में उसके भाई रवि के द्वारा बेरहमी पूर्वक मारपीट की गई। एसडीओपी ने भी मारपीट की। एसडीओपी के भाई के द्वारा मारपीट किए जाने पर टीआई सिविल लाइन ने आपत्ति जताई। खाकी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल से लेकर हर जगह पर अपनी मौजूदगी का साक्ष्य मिटाने में जुटाने एसडीओपी नागौद एफआईआर दर्ज कराने के लिए सिविल लाइन थाना परिसर के अंदर नहीं गए। उन्होंने एफआईआर के लिए अपने भाई को थाना के अंदर भेजा। इस मामले में रायल राजपूत संगठन ने एसडीओपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन के ऐलान किया है। रायल राजपूत संगठन के सत्येन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि एसपी को ज्ञापन सौंपकर एसडीओपी नागौद और उनके भाई की मौजूदगी की जांच और डीवीआर जब्त करने वाले पुलिस कर्मी से डीवीआर लेकर उसकी जांच कराने की मांग की जाएगी। जांच पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
एसडीओपी भी थे कार में मौजूद
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद ढाबा संचालक रवि उर्फ रविराज सिंह पिता पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे के करीब ढाबा बंद किया। ढाबा के अंदर मौजूद था, ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो ढाबा के पास एक कार दिखी, जिसमें दो युवक और एक महिला के अलावा कुछ और लोग दिखे। एक युवक और महिला के बीच आपस में हाथापाई हो रही थी। यह देख ढाबा से बाहर निकल कार सवारों को समझाइश देने गया। समझाइश देने पर कार सवार दोनों युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए हाथापाई की। बकौल ढाबा संचालक रवि जब उसके साथ हाथापाई होने लगी तो यह देख ढाबा में मौजूद उसके भाई और कर्मचारियों ने कार सवारों को लाठी- डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जिनमें से एक युवक भाग निकला। ढाबा संचालक रवि ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि कार में एसडीओपी नागौद रघु केशरी और उनके परिवार के लोग बैठे हुए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।