चित्रकूट की पवित्र तपोस्थली गुप्त गोदावरी इन दिनों तनाव और हिंसा के साये में है। बीते 72 घंटों में यहां तीन बड़ी मारपीट की घटनाएं हुईं, जिनमें पुजारी और स्थानीय लोग घायल हुए, मगर पुलिस कार्रवाई अब तक शून्य है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद होने के बावजूद प्रशासन और नगर परिषद के जिम्मेदार मौन हैं। श्रद्धालु और पुजारी अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, जबकि धार्मिक स्थल की गरिमा दांव पर है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की तपोस्थली गुप्त गोदावरी इन दिनों आस्था नहीं, बल्कि मारपीट, गाली-गलौज और लठैती की घटनाओं से सुर्खियों में है। जहां कभी जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठता था, वहां अब लाठियों की ठक-ठक और झगड़ों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बीते 72 घंटों में यहां जो घटनाएं घटित हुई, उन्होंने न केवल इस पवित्र स्थल की गरिमा को धूमिल किया है, बल्कि चित्रकूट में कानून व्यवस्था की नाकामी को भी उजागर कर दिया है।
72 घंटे में तीन बड़ी घटनाएं, कार्रवाई शून्य
पहली घटना में राजा गर्ग पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई अब तक शून्य है। दूसरी घटना में दो गुटों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसकी शिकायत रोहित पटेल उर्फ त्यागी ने थाने में दर्ज कराई, मगर इस मामले में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तीसरी घटना शुक्रवार को तब घटी जब त्यागी गुट के लोगों ने गुप्त गोदावरी के निकट स्थित मंदिर के पुजारी लालापुर निवासी संजय पांडेय पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेढ़ी निवासी अशोक पटेल, रोहित पटेल, विकास पटेल, लवकुश पटेल सहित कई लोगों ने तब हमला किया जब संजय पांडेय मंदिर के पट खोलकर पूजा की तैयारी कर रहे थे। इस हमले में उन्हें चोटें आईं और उन्होंने नयागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन घटनाओं के बाद स्थानीय पुजारियों में दहशत का माहौल है, वहीं श्रद्धालु भी भयभीत हैं।
सीसीटीवी में सबकुछ कैद मगर जिम्मेदार मौन.....
गुप्त गोदावरी में नगर परिषद द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में पूरे विवाद की रिकॉर्डिंग मौजूद है। बताया गया कि कैमरों का पासवर्ड परिषद के वाहन चालक अनिल तिवारी के पास है, जो विवादित वीडियो क्लिप साझा कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुंभ मेले के दौरान तत्कालीन सीएमओ ने अनिल तिवारी को रहस्यमयी तरीके से गुप्त गोदावरी का प्रभारी बना दिया था, तब चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप भी सामने आए थे। वर्तमान में प्रभार विजय गौतम के पास है, जिन्हें विवादों में घसीटने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस उपद्रव के पीछे नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।
पुलिस की खामोशी पर उठे सवाल
तीन दिनों से लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतें दर्ज होने के बावजूद न तो गिरफ्तारियां हुई और न ही दोषियों पर कोई कठोर कदम उठाया गया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पर राजनीतिक दबाव का असर है, जिसके चलते कार्रवाई टल रही है। स्थानीय श्रद्धालु और व्यापारी अब प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं जब सीसीटीवी फुटेज और गवाह दोनों मौजूद हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।