×

19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज, करीब 4 महीने बाद भारत लौटे कोहली

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

By: Prafull tiwari

Oct 14, 20256:51 PM

view4

view0

19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज, करीब 4 महीने बाद भारत लौटे कोहली

नई दिल्ली । करीब चार महीने विदेश में बिताने के बाद विराट कोहली मंगलवार को स्वदेश लौट आए हैं। 19 अक्टूबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी जल्द ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।  विराट कोहली दिल्ली में अपने साथियों से जुड़ेंगे, जहां से भारतीय टीम बुधवार को पर्थ के लिए रवाना होगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के समापन के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन रवाना हो गए थे। 

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से यह भारतीय जर्सी में उनकी पहली वनडे सीरीज होगी।  विराट कोहली नवनियुक्त वनडे कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेंगे। इस टीम में रोहित शर्मा भी मौजूद हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी करीब 6 महीनों के बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी करने जा रहे हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को दोनों टीमें एडिलेड में दूसरा वनडे मैच खेलेंगी, जबकि सिडनी में सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 25 अक्टूबर को आयोजित होगा। वनडे वर्ल्ड कप में अभी करीब 2 साल शेष हैं। ऐसे में 36 वर्षीय कोहली और 38 वर्षीय रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में आगामी वनडे सीरीज विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए एक और विश्व कप खेलने की चाहत के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती होगी। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में अफगान क्रिकेटरों की मौत: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, पाक संग द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार

3

0

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में सीजफायर के बाद की गई एयरस्ट्राइक में क्लब स्तर के 3 क्रिकेटरों की मौत से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) आक्रोशित है। ACB ने इस घटना के विरोध में पाकिस्तान के साथ आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया है। यह कदम भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज न खेलने के फैसले जैसा है।

Loading...

Oct 18, 202522 hours ago

IPL 2026 मिनी ऑक्शन विदेश में होगा! दुबई, मस्कट या दोहा में 15 से 18 दिसंबर के बीच आयोजन; जानें वजह और सीजन की संभावित तारीख

2

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन भारत के मैरिज सीजन की लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण एक बार फिर विदेश (दुबई, मस्कट या दोहा) में आयोजित किया जाएगा। ऑक्शन 15 से 18 दिसंबर के बीच हो सकता है, जिसमें दुबई सबसे आगे है। अगला आईपीएल सीजन 20 मार्च से शुरू होने की संभावना है।

Loading...

Oct 18, 202522 hours ago

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स ने भारत-पाक हैंडशेक विवाद का उड़ाया मज़ाक; मिचेल मार्श, मैक्सवेल के आपत्तिजनक इशारे

6

ऑस्ट्रेलियन कप्तान मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड और एलिसा हीली ने Kayo Sports के वीडियो में भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर आपत्तिजनक मज़ाक किया, जिससे भारतीय फैंस भड़के।

Loading...

Oct 15, 20256:52 PM

पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र के लिए रणजी डेब्यू निराशाजनक, गायकवाड़ ने 91 रन बनाकर संभाली पारी

पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए रणजी डेब्यू में शून्य पर आउट हुए। केरल के खिलाफ मैच में महाराष्ट्र के 4 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। रुतुराज गायकवाड़ के 91 रन से टीम ने पहले दिन 179/7 रन बनाए। जानें मैच का पूरा हाल।

Loading...

Oct 15, 20256:37 PM

शुभमन गिल ने युवराज से जो सीखा, उसकी झलक दिख रही है : योगराज सिंह 

4

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने युवराज सिंह से इस खेल के गुर सीखे हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा, "शुभमन गिल की खासियत है कि वह अपने सभी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं।

Loading...

Oct 14, 20258:12 PM