सतना जिला अस्पताल में एचआईवी पॉजिटिव एक्सीडेंट पीड़ित की सफल हड्डी सर्जरी कर मानवता की मिसाल पेश की गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कहते हैं चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप है यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। इस कहावत को जिला अस्पताल सतना के चिकित्सकों ने पूरा करके दिखाया। जिला अस्पताल में बुधवार को एक्सीडेंट में घायल एचआईवी मरीज की सफलता पूर्वक हड्डियों की सर्जरी कराई गई। सर्जरी के बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया गया है, इसके अलावा पीड़ित की एचआईवी की दवा भी शुरू कर दी गई है। पीड़ित की सर्जरी जिला अस्पताल की अस्थि रोग की मॉड्यूलर ओटी में अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. शरद दुबे एवं डॉ. अतीक खान द्वारा किए गया वहीं डॉ. शुभी एनेस्थीसिया विभाग से मौजूद रहीं। पीड़ित सतना जिले का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है। रविवार को पीड़ित एक्सीडेंट में दुर्घटना ग्रस्त हो गया था जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी के डॉक्टरों ने पीड़ित को एक्स -रे और खून जांच की सलाह दी थी।
बताया गया कि जैसे ही पीड़ित की खून जांच की गई चिकित्सकों के रोंगटे खड़े हो गए। मरीज की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में सावधानी रखनी जरूरी थी। लिहाजा मरीज के माता पिता को भी सूचित किया गया और जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर को सूचना दी गई और पीड़ित को रजिस्टर्ड कर दवा शुरू कर दी गई। एचआईवी का पता चलते ही माता- पिता और पत्नी की भी स्क्रीनिंग कराई गई लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को सर्जरी करने का प्लान बनाया गया। प्लान बनाकर सफल सर्जरी कराई गई और पीड़ित को नया जीवनदान दिया। पीड़ित के पैर और टखने की हड्डी की सर्जरी की गई।
रीवा के चिकित्सकों ने खड़े किए हाथ
बताया गया कि जैसे ही पता चला कि पीड़ित एचआईवी पॉजिटिव है परिवार के सामने बड़ा पहाड़ खड़ा हो गया। मरीज को भर्ती कर माता- पिता भी छोड़ के चले गए। ऐसे में मरीज ने रीवा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी कराने का फैसला किया। पीड़ित जैसे ही रीवा पहुंचा और डॉक्टरों को पता चला कि मरीज एचआईवी पॉजिटिव है, चिकित्सकों ने रिफ्यूज कर दिया और सर्जरी करने से मना कर दिया। हालातों को देखकर मरीज दोबारा जिला अस्पताल सतना आया।
एआरटी से शुरू हुई दवाई
जिला अस्पताल में संचालित एआरटी एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर में पीड़ित को रजिस्टर्ड कर इंजेक्शन और दवाईयां शुरू कर दी गई हंै। जिला अस्पताल के एचआईवी टीम भी पीड़ित और परिवार के ऊपर नजर बनाए रखे हुए है। सभी की ट्रेसिंग और स्क्रीनिंग भी की जा रही है। एआरटी ऐसा सेंटर है जहां एचआईवी पीड़ित की दवाइयां की जाती हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।