जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
जबलपुर सीबीआई ने रेलवे भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के मुंगेर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार और उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले रंजीत कुमार के बीच सरकारी नौकरी के लिए 6 लाख रुपये का सौदा तय हुआ था. सोमवार, 2 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
फर्जीवाड़े की पूरी कहानी
वर्ष 2024 में भारतीय रेलवे द्वारा निकाली गई टेक्नीशियन भर्ती के दौरान मुकेश कुमार ने आवेदन किया था. अपनी जगह परीक्षा दिलाने के लिए उसने पड़ोस में रहने वाले कोचिंग शिक्षक रंजीत कुमार से संपर्क किया. डील के मुताबिक, रंजीत को परीक्षा से लेकर मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन तक मुकेश बनकर शामिल होना था. रंजीत ने दिसंबर 2024 में पटना में हुई लिखित परीक्षा (CBT) दी और इसके बाद भोपाल में हुए मेडिकल व दस्तावेजों की जांच में भी वह मुकेश बनकर ही शामिल हुआ. जुलाई 2025 में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुकेश कुमार को टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति मिल गई.
ऐसे हुआ खुलासा
मुकेश कुमार ने अपनी जॉइनिंग के बाद दमोह, सागर और जबलपुर में काम किया और अक्टूबर 2025 में उसे ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज भेजा गया. रेलवे के नियमों के अनुसार, नई भर्ती वाले कर्मचारियों का एक साल के भीतर बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य होता है. 14 नवंबर 2025 को जब मुकेश का बायोमैट्रिक टेस्ट हुआ, तो उसके अंगूठे के निशान और चेहरे का मिलान नहीं हो सका. पकड़े जाने के डर से मुकेश वहां से फरार होकर बिहार चला गया.
CBI की कार्रवाई
जबलपुर रेल मंडल की लिखित शिकायत पर सीबीआई ने 2 दिसंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की. एसपी एस.के. राठी के निर्देशन में गठित टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुंगेर, बिहार में दबिश देकर मुकेश को दबोच लिया. पूछताछ में मुकेश ने रंजीत कुमार की संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।