मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुरैना। स्टार समाचार वेब
मुरैना जिले से सामने आई एक विवादास्पद घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें थाना प्रभारी एक शातिर अपराधी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस फैसले के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के साथ साठगांठ करने वाले या कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 28 फरवरी 2026 का बताया जा रहा है, जो थाना परिसर के भीतर फिल्माया गया था। वीडियो में जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला, बाइक चोर गिरोह के कथित सरगना लवकुश शर्मा के साथ केक काटते और ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाते दिख रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधी लवकुश शर्मा ने थाना प्रभारी को अपने कंधे पर बैठा रखा था। बता दें कि लवकुश पर बाइक चोरी और शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद मुरैना एसपी कार्यालय ने निलंबन के आदेश जारी किए।
निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दर्शन शुक्ला का यह आचरण मध्य प्रदेश पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64(3) (11) का सीधा उल्लंघन है, जिससे पुलिस विभाग की निष्पक्ष छवि धूमिल हुई है। निलंबन की अवधि के दौरान शुक्ला का मुख्यालय रक्षित केंद्र (डीआरपी लाइन), मुरैना तय किया गया है। उन्हें बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और उन्हें प्रतिदिन की गणना (हाजिरी) में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।