पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर इंदौर में हेलमेट पहनने को लेकर सख्ती, ड्यूटी पर बिना हेलमेट आए पुलिसकर्मियों का भी कटा चालान, सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद लिया गया एक्शन।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
शहर में हेलमेट पहनने को लेकर बरती जा रही सख्ती अब पुलिस विभाग के भीतर भी दिखाई देने लगी है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में ही ड्यूटी पर बिना हेलमेट पहुंचे कई पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कुछ जवानों ने बहस करने की कोशिश की, लेकिन वे जुर्माने से बच नहीं पाए।
वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया सख्त रुख
दरअसल, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने पहले ही विभाग के कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की चेतावनी दी थी। तीन दिन की समझाइश के बाद मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सख्ती दिखाई गई। खुद ड्यूटी पर बिना हेलमेट आने वाले पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। कुछ से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, जबकि कुछ को ऑनलाइन भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया ट्रोलिंग बनी सख्ती की वजह
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब डीसीपी आनंद कल्यादगी और उनके अधीनस्थ स्टाफ ने राजवाड़ा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर दो दिन तक हेलमेट सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया था और एक पुलिस रैली भी निकाली थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई पुलिसकर्मियों को ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए देखा गया, जिसके कारण पुलिस विभाग को जनता की भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
"पहले खुद नियम मानो"
आम नागरिकों का कहना था कि जब पुलिस खुद यातायात नियमों का पालन नहीं करती, तो वे दूसरों पर नियम थोपने के लिए दबाव क्यों बना रही है। यह बात जब पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँची, तो कमिश्नर ने इस पर सख्ती दिखाते हुए विभाग के अंदर ही हेलमेट पहनने को अनिवार्य कर दिया था।
पुलिस कमिश्नर के इस एक्शन को डिपार्टमेंट के अंदर और बाहर, दोनों जगह नियमों के प्रति 'ज़ीरो टॉलरेंस' (शून्य सहिष्णुता) की नीति के रूप में देखा जा रहा है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह