देश की सीमाओं की सुरक्षा अब ड्रोन के माध्यम से भी की जाएगी। इसके लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियार में स्थित बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद दुर्गा वाहिनी महिला जवानों की टीम तैयार की गई है। यह टीम ड्रोन वॉरियर के रूप में काम करेगी।

देश की सीमाओं की सुरक्षा अब ड्रोन के माध्यम से भी की जाएगी।
ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
देश की सीमाओं की सुरक्षा अब ड्रोन के माध्यम से भी की जाएगी। इसके लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियार में स्थित बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद दुर्गा वाहिनी महिला जवानों की टीम तैयार की गई है। यह टीम ड्रोन वॉरियर के रूप में काम करेगी। इसके लिए बीएसएफ टेकनपुर में ड्रोन ड्रिल का आयोजन किया गया। हर परिस्थिति में बीएसएफ सीमाओं पर देश विरोधी दुश्मनों से निपटने के लिए तैयार है। बीएसएफ के एडीजी डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि खास तौर पर ड्रोन कंट्रोल के लिए महिलाओं का हमने चयन किया है। टीम में शामिल सभी महिलाएं पूर्ण रूप से तैयार है।
एडीजी ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से हमे दुश्मनों तक पहुंचने में आसानी होगी। दुश्मन किसी भी परिस्थिति में छुपा हो हम उससे निपट सकते हैं। इतना ही नहीं, कई बार सीमाओं पर होने वाली वॉर में जब हमारा जवान घायल होता है तो उसके पास ड्रोन के माध्यम से तत्काल (फर्स्ट एड बॉक्स) प्रथमिक उपचार भी पहुंचाया जा सकता है।
पहले चरण में जम्मू-कश्मीर फ्रंटियर की महिला इकाइयों को प्रशिक्षण दिया गया था, जो प्रशिक्षण पूरा कर विशिष्ट आॅपरेशनल भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में पंजाब फ्रंटियर की महिला टीम इसी प्रशिक्षण में अग्रसर हैं। प्रशिक्षण के दौरान देश के भीतर सुरक्षा और नैतिकता से जुड़े मानकों पर भी कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डाटा गोपनीयता नागरिक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश सहभागियों को दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण समापन के बाद इन महिला टीमों को सीमा परिस्थितियों में ड्रोन-आधारित निगरानी, आपात सहायता और समन्वित आॅपरेशनों में तैनात किया जाएगा, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया दोनों और प्रभावी बन सकें।

गौरतलब है कि ग्वालियर की टेकनपुर अकादमी में ही बीएसएफ की पहली महिला कॉबैट अफसर तनुश्री पारीक को भी प्रशिक्षित कर पंजाब सीमा की एक यूनिट पर तैनात किया गया था। तनुश्री बीएसएफ की पहली महिला कॉबैट अफसर हैं।

रीवा जिले में गेहूं खरीदी की घोषणा के तीन दिन बाद भी एक क्विंटल तौल नहीं हुई। बारदाने की कमी, भरे गोदाम और प्रशासनिक लापरवाही से किसान परेशान होकर लौट रहे हैं।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में डकैती की कोशिश नाकाम रही। घर में घुसे नकाबपोश बदमाश परिवार के जागने पर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी।
सीधी के गांधी चौक में पत्नी को वापस बुलाने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला, बाद में पुलिस की समझाइश पर सुरक्षित नीचे उतरा।
सतना के व्यंकट वन स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और प्रगणकों को बदबूदार व दूषित भोजन परोसा गया। नाराज प्रशिक्षुओं ने थालियां फेंकी, ठेकेदार को फटकार लगाई गई।
मंडी बोर्ड के सार्थक ऐप में लोकेशन छेड़छाड़ कर फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। सतना, मैहर समेत छह जिले दागदार हुए, जबकि रीवा में सबसे ज्यादा कर्मचारी चिन्हित किए गए।
सतना जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए अब आभा आईडी अनिवार्य कर दी गई है। नए नियम से गंभीर मरीजों और परिजनों को लंबी लाइन, तकनीकी दिक्कतों व देरी की समस्या झेलनी पड़ेगी।
सतना के मझगवां वनक्षेत्र स्थित देवलहा बीट में भीषण आग भड़क उठी। तेज लपटों में दो वनकर्मी झुलस गए। लेंटाना झाड़ियों से आग तेजी से फैली, कई हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।
सतना जिला अस्पताल में 400 बिस्तरों पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। नर्सिंग स्टाफ की कमी, छुट्टियां और उच्च शिक्षा के लिए अवकाश से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह