मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष ने रियासतों को एक कर अखंड भारत की नींव रखी और देश की विविधता को एकता में पिरोया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला व्यक्तित्व बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में आयोजित यूनिटी मार्च का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने ही अनेकों रियासतों को एकजुट करके अखंड भारत की नींव रखी थी।
डॉ. यादव ने इस बात पर जोर दिया कि आजादी के समय पाकिस्तान की घटनाओं को देखते हुए सरदार पटेल ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस मजबूती से वैश्विक मंच पर खड़ा है, उसमें सरदार पटेल के प्रयासों का सबसे बड़ा योगदान है। सरदार पटेल के गौरवशाली कार्यों के स्मरण और उनके सम्मान में प्रदेश भर में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वल्लभ भवन के सरदार पटेल पार्क से भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र के लिए निकाले जा रहे इस मार्च में "एक भारत-आत्मनिर्भर भारत" के लक्ष्य पर बात कर रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित किया और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कटहल व आम के पौधे लगाए। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, और पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच आसमान में तिरंगे बैलून छोड़े गए। सामूहिक वंदे मातरम गान के पश्चात, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च को रवाना किया, जिसमें 2 हजार से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सांसद आलोक शर्मा ने जानकारी दी कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 3 दिवसीय यूनिटी मार्च (पदयात्रा) आयोजित की जा रही है। उन्होंने सरदार पटेल के ऐतिहासिक कार्य को याद किया कि कैसे उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भोपाल, जूनागढ़ और हैदराबाद जैसी रियासतों को अखंड भारत का हिस्सा बनाने में सरदार पटेल की निर्णायक भूमिका रही। उन्होंने बताया कि यह रैली बैरसिया और सीहोर में भी आयोजित की जाएगी।
वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सरदार पटेल के देश को एकजुट करने के कार्य की सराहना की। उन्होंने वर्तमान संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सरदार पटेल के अखंड भारत के लक्ष्य से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और बड़ी संख्या में युवा व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।