इसरो के PSLV-C62 मिशन में तकनीकी गड़बड़ी। श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुए 'भारत के सीसीटीवी' अन्वेषा (EOS-N1) और 14 अन्य उपग्रहों के प्रक्षेपण के दौरान तीसरे चरण (PS3) में खराबी आने से मिशन प्रभावित हुआ।

हाइलाइट्स
श्रीहरिकोटा: स्टार समाचार वेब
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साल 2026 के पहले बड़े मिशन, PSLV-C62 को सोमवार को एक तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। 260 टन वजनी इस रॉकेट ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह 'अन्वेषा' (EOS-N1) और 14 अन्य छोटे उपग्रहों के साथ उड़ान भरी थी। हालांकि, प्रक्षेपण के तीसरे चरण (PS3) के अंत में रॉकेट अपने तय रास्ते से भटक गया।


इसरो ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि PSLV-C62 मिशन के तीसरे चरण (PS3) के समापन के दौरान एक 'एनोमली' (गड़बड़ी) देखी गई है। इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, "पीएसएलवी एक चार चरणों वाला रॉकेट है। तीसरे चरण के समाप्त होने तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन उसके ठीक बाद तकनीकी दिक्कत आई। हमारी टीम विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही अपडेट साझा किया जाएगा।"
इस मिशन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित उपग्रह 'अन्वेषा' है। इसे 'भारत का सीसीटीवी' भी कहा जा रहा है, क्योंकि यह देश की निगरानी क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है।
हाइपरस्पेक्ट्रल तकनीक: इसमें साधारण कैमरों के विपरीत उन्नत हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर लगे हैं, जो प्रकाश के सैकड़ों बैंड्स को रिकॉर्ड कर सूक्ष्म जानकारी दे सकते हैं।
दुश्मनों पर पैनी नजर: यह उपग्रह जंगलों में छिपे आतंकियों, घुसपैठियों और बंकरों की सटीक तस्वीरें लेने में सक्षम है।
नागरिक उपयोग: रक्षा के अलावा, यह फसलों के स्वास्थ्य, खनिज संसाधनों और पर्यावरणीय बदलावों की निगरानी में भी मदद करेगा।
पीएसएलवी (PSLV) को इसरो का सबसे भरोसेमंद 'वर्कहॉर्स' माना जाता है। इस मिशन से पहले पीएसएलवी ने 63 सफल उड़ानें भरी हैं, जिनमें चंद्रयान-1, मंगलयान (MOM) और आदित्य-L1 जैसे ऐतिहासिक मिशन शामिल हैं। 2017 में इसी रॉकेट ने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
वर्तमान में, इसरो की टीम डेटा का विश्लेषण कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रॉकेट के रास्ते से भटकने के बाद उपग्रहों को उनकी लक्षित 600 किमी की कक्षा (Polar Sun-Synchronous Orbit) में स्थापित किया जा सका है या नहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।