रीवा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद वीर नारियों, माता-पिता और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। शासकीय टी.आर.एस. कॉलेज में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें युवाओं को राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
अखिल भारतीय पूव सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में 26 वां कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रहे। अध्यक्षता संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष मेजर जनरल निश्चय राउत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद जनार्दन मिश्र, संरक्षक व पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी, ब्रिगेडियर एस.बी. सिंह, राष्ट्रीय सचिव सार्जेन्ट रमेश पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुबेदार प्रहलाद सिंह भदौरिया प्रांतीय संगठन मंत्री सुबेदार बी.पी. तिवारी, कर्नल जी.पी. सिंह, कर्नल सिवानन्द मिश्रा कैप्टन प्रदीप सिंह परिहार उपस्थित रहे थे।
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुूक्ल ने कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम सौर्य को पूरा विश्व सराहना कर रहा है। कारगिल का युद्ध हो या आपरेशन सिन्दूर हो जिसमें दुश्मन देश पाक को घुटने के बल चार दिनों में ला दिया। सीज फायर के लिए मजबूर किया। सांसद ने कहा कि हमारी भारतीय सेना भारत देश के आन बान शान के लिए हमेशा अपना बलिदान देने के लिए तैयार रहती है। जनरल निश्चय राउत ने संगठन और कारगिल युद्ध की जानकारी दी। कर्नल जी.पी. सिंह, लक्ष्मण तिवारी ने सैनिकों के कल्याणार्थ योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव ने संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कायक्रम का समापन किया गया।
वीर नारी एवं माता-पिता का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में वीर नारियों एवं वीर माता-पिता का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शहीद सिपाही रामचरण शुक्ल की वीरनारी सियादुलारी ग्राम पोस्ट खड्डा, शहीद नायक आर.एन. मिश्रा की वीर-नारी कृष्णा मिश्रा- भगदेवा हनुमना, शहीद लैंन्स नायक रामसजीवन जायसवाल की वीर-नारी देववती जायसवाल-ऊंची ढेरा, शहीद नायक सुभाष कुमार त्रिपाठी की वीर-नारी मीना त्रिपाठी- गुढ़वा गुढ़, शहीद नायक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी की वीर-नारी सुनीता द्विवेदी बाणसागर रीवा, शहीद नायब सुबेदार पुष्पराज सिंह की वीर-नारी सबिता सिंह सेमरिया, शहीद नायक कालू प्रसाद पाण्डेय की वीर-नारी श्यामकली पाण्डेय डेरबा जवा, शहीद सिपाही प्राणनाथ तिवारी की वीर-नारी पुष्पा तिवारी वार्ड नं 8 आनंद नगर, शहीद सिपाही जितेन्द्र कुशवाहा की वीर-नारी सविता कुशवाहा करहरी त्योंथर, शहीद सिपाही सुधाकर सिंह की वीर-नारी दुर्गा सिंह डढ़िया चुरहट, शहीद सिपाही रामभुवन पटेल की वीर -नारी आशा देवी नईगढी, शहीद नायक भैरव शुक्ला की वीर-नारी नैना शुक्ला सौर बैंकुण्ठपुर, शहीद सिपाही अवधेश तोमर की वीर-नारी सरोज तोमर द्वारिका नगर, शहीद सिपाही रावेन्द्र मिश्रा (सीआरपीएफ) की वीर-नारी आभा मिश्रा कोल्हारू मनगवां, शहीद हेड प्रधान आरक्षक (एचसी) रामचरण द्विवेदी बीएसएफ की वीर-नारी सुमित्रा द्विवेदी देवरा गोविन्दगढ, शहीद सिपाही प्रदीप जायसवाल की वीर -माता रामरती जायसवाल ऊंची ढेरा, शहीद मेजर कमलेश पाठक की वीर-माता मीरा पाठक जामू सिरमौर शहीद मेजर आशीष दुबे की वीरमाता गीता दुबे दुबगवां मनगवां, शहीद लैंस नायक दीपक सिंह (वीर चक्र) के वीर पिता गजराज सिंह फरेंदा मनिकवार, शहीद सिपाही रघुनाथ द्विवेदी ( असम राइफल) के वीर पिता कैप्टन आर. एस. द्विवेदी लौरी जवा, शहीद किशन कुमार त्रिपाठी की वीर-नारी सुनिता त्रिपाठी वार्ड नं 5 रीवा शामिल रहें। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले हवलदार योगेश कुमार तिवारी, कैप्टन एस.आर. नापित, पेटी आफिसर जितेन्द्र वर्मा, डॉ. कल्पना मिश्रा पुत्री राजीव लोचन मिश्रा (बी.एस.एफ.), हवलदार रामप्रसाद शुक्ला, डॉ. राकेश पटेल, अमित द्विवेदी, हवलदार दिनेश कुमार द्विवेदी, शिवशंकर शुक्ला, संतोष मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, रमेश प्रसाद तिवारी, दिलीप कुमार पाण्डेय, कैप्टन बीजी शर्मा आदि लोगों का सम्मान किया गया।
भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए छात्रों को राष्ट्रप्रेम, समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र ताम्रकार, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति तथा विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. अखिलेश शुक्ल ने किया। सह-संयोजन की भूमिका कैप्टन प्रो. रवीन्द्र धुर्वे ने निभाई। प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने कहा कि यह दिवस केवल सैन्य विजय नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, साहस और अनुशासन की मिसाल है। उन्होंने छात्रों से अपने जीवन में वीर सैनिकों जैसी दृढ़ता और समर्पण अपनाने का आह्वान किया और बताया कि महाविद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करता है। मुख्य अतिथि राजेन्द्र ताम्रकार ने कारगिल युद्ध को भारतीय सैनिकों के बलिदान, रणनीति और देशभक्ति का गौरवपूर्ण उदाहरण बताया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अखिलेश शुक्ल ने युवाओं को कर्तव्यनिष्ठा और नैतिकता से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अभय कुमार चौरसिया ने प्रथम स्थान, नंदिनी तिवारी ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान अंकित पाण्डेय प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता का विषय, भारतीय सेना का शौर्य: कारगिल युद्ध रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने क्रमश: प्रथम अर्पिता शुक्ला द्वितीय निशा अग्निहोत्री एवं तृतीय स्थान सतीश सिंह ने अर्जित कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।