मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने मोहन यादव सरकार के 2 साल पूरे होने पर विभाग की उपलब्धियां बताईं। जानें 'जी राम जी' बिल, नर्मदा परिक्रमा पथ और नदी संरक्षण की योजनाओं के बारे में।

भोपाल:स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के दो सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विभाग की उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने संसद द्वारा पारित 'विकसित भारत- जी राम जी' विधेयक 2025 को ग्रामीण भारत के लिए क्रांतिकारी कदम बताया। मंत्री पटेल के अनुसार, यह बिल केवल मनरेगा का रूपांतरण नहीं है, बल्कि ग्रामीण आय सुरक्षा को सुदृढ़ करने और 2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा वैधानिक बदलाव है।
मंत्री पटेल ने जोर देकर कहा कि बिना गांवों के विकास के प्रदेश या देश की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। पिछले दो वर्षों में त्रि-स्तरीय पंचायतों के बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। पंचायत भवनों के डिजाइनों में बदलाव किया गया है ताकि भविष्य में उन्हें बहुमंजिला बनाया जा सके और वे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर सकें।
प्राकृतिक संपदा के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मंत्री पटेल ने बताया कि मां नर्मदा के परिक्रमा पथ को सुगम बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। इसके लिए 231 आश्रय स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहाँ प्रथम चरण में फेंसिंग और पौधारोपण के लिए 4.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही, पर्यटन विभाग के माध्यम से 19 स्थानों पर आश्रय स्थल और यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण शुरू हो चुका है, जिसके लिए 10.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश की 106 नदियों के उद्गम स्थलों के संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की गई है।
ग्रामीण स्वच्छता और सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने दिसंबर 2026 तक की समय सीमा तय की है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी ग्रामीण श्मशान घाटों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। वहां फेंसिंग कर सघन पौधारोपण किया जाएगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रत्येक श्मशान घाट को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए पक्की एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।