सतना जंक्शन पर क्षिप्रा एक्सप्रेस में यात्रियों ने एसी खराब होने पर जमकर हंगामा किया। 12 घंटे तक बंद रहे एसी से परेशान यात्रियों ने कई बार चैन पुलिंग की। रेलवे ने अतिरिक्त इंजन लगाकर पावर सप्लाई दी, जिसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। रेल व सिटी पुलिस को हालात काबू में करने बुलाना पड़ा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आधी रात से गर्मी व उमस से बेहाल क्षिप्रा एक्सप्रेस के यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा काटा, ट्रेन में सभी कोचों के एसी बंद थे जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यात्रियों ने रास्ते में कई बार इसकी शिकायत की लेकिन एसी ठीक नहीं हुए। ऐसे में जब दोपहर में जंक्शन में ट्रेन आई तो यात्रियों का धैर्य टूट गया और हंगामा करते हुए कई बार चैन पुलिंग की। हालांकि बाद में रेलवे प्रशासन ने टेÑन के पीछे एक अतिरिक्त इंजन लगाकर एसी चालू करवाए जिसके बाद गाड़ी रवाना हो सकी। बताया गया कि बुधवार को डाउन गाड़ी संख्या 22911 इंदौर- हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस दोपहर 12.50 पर सतना स्टेशन के प्लेटफार्म क्र. दो में आई थी। इस टेÑन के एसी कोचों के सभी एसी बंद थे। यात्रियों ने हंगामा करते हुए कई बार चैन पुलिंग की। यात्रियों की मांग थी कि जल्द से जल्द एसी सुधारे जाएं इसके बाद ही वो गाड़ी को आगे बढ़ने देंगे। इस घटनाक्रम के चलते सवा दो घंटे तक टेÑन प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही।
रेल पुलिस के साथ सिटी पुलिस ने भी सम्हाला मोर्चा
क्षिप्रा एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा देख स्थानीय रेल प्रशासन को रेल पुलिस के साथ-साथ सिटी पुलिस की भी मदद लेनी पड़ी। बताया गया कि यात्रियों के बार-बार चैन पुलिंग के बाद आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं जीआरपी पुलिस को भी व्यवस्था सम्हालने के लिए बुलाया गया था। यात्रियों का गुस्सा देख व टेÑन न चल पाने के कारण स्थानीय सिटी पुलिस की मदद ली गई और आधा दर्जन बल बुलाया गया। वहीं स्टेशन प्रबंधक अब्दुल मतीन, स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक अवध गोपाल, वाणिज्य निरीक्षक मनोज कुमार, सीएनडब्ल्यू स्टाफ एवं टेÑन लाइट विभाग के कर्मचारी भी मौके पर थे। अधिकारियों की समझाइस के बाद भी यात्रियों का गुस्सा ठंडा नहीं हो रहा था।
पावर कार था डेमेज, रेलवे ने लगाया एक्स्ट्रा इंजन
जानकारों के अनुसार क्षिप्रा एक्सप्रेस का पावर कार बंद था, उज्जैन स्टेशन निकलने के बाद ही थर्ड एसी कोचों में पावर सप्लाई बंद हो गई थी। बताया गया कि सतना स्टेशन में सभी एसी कोचों के एसी चालू करने के लिए ट्रेन के पीछे इंजन लगाकर पावर सप्लाई दी गई जिसके बाद एसी चालू हुए और लगभग 3.10 बजे टेÑन रवाना हो सकी।
समझाइस हो रही थी बेअसर डिवीजन ने मांगा जवाब
यात्रियों का हंगामा शांत करवाने व जल्द से जल्द ट्रेन चलवाने के लिए आरपीएफ थाना प्रभारी, स्टेशन प्रबंधक व वाणिज्य अधिकारियों की समझाइस यात्रियों पर बेअसर साबित हो रही थी। यात्रियों की मांग थी कि ट्रेन के एसी किसी भी हालत में चालू करवाए जाएं,अगर चालू नहीं होते तो उन्हें रिफंड मनी व दूसरी व्यवस्था सुविधा अनुसार करें। यात्रियों का कहना था कि अगर यहां एसी चालू नहीं होते हैं तो एनसीआर जोन में कोई सुनवाई नहीं होगी। गर्मी व उमस से बच्चे, बुजुर्गो सहित सभी यात्री परेशान थे, वहीं मंडल रेल प्रशासन ने काफी देर तक ट्रेन खड़ी रहने के मामले में ज्वाइंट रिपोर्ट मांगी है। टेÑन रवाना होते ही स्थानीय अधिकारी ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 5 हजार किसानों के लिए 'कवच योजना', स्वास्थ्य क्षेत्र, खेल अधोसंरचना और कर्मचारियों के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।