रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के क्योटी प्रपात में तीज के दिन बड़ा हादसा हो गया। नहाने पहुंची फूलवती वर्मा और उनकी बेटी त्रिषा वर्मा पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बहकर प्रपात से नीचे गिर गईं। अंधेरा होने के कारण सर्चिंग रोक दी गई, अब बुधवार सुबह SDRF की मदद से तलाश शुरू होगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के सिरमौर थाना अंतर्गत क्योटी जल प्रपात में मंगलवार की शाम चार बजे बड़ा हादसा हो गया। तीज के दिन नदी नहाने पहुंची मां-बेटी पैर फिसलने की वजह से प्रपात से नीचे गिर गई हैं। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनाका खिंच गया। मौके पर सिरमौर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे हैं, लेकिन अंधेरा होने के कारण मां-बेटी का पता नहीं चल पाया है। लिहाजा अब बुधवार की सुबह से सर्चिंग की जायेगी। जानकारी के अनुसार सिरमौर थाना क्षेत्र के दुलहरा निवासी सोंधिया परिवार की महिलाएं तीज के दिन नहाने के लिये नदी गई थींं। इस दौरान फूलवती वर्मा 39 वर्ष एवं उनकी बेटी त्रिषा वर्मा 20 वर्ष दोनों प्रपात के ऊपर नहा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाते वक्त पहले बेटी का पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी, जिसे बचाने के चक्कर में मां भी बह गई। दोनों बहते हुये प्रपात से नीचे गिर गर्इं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल ही सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्चिंग नहीं शुरू हो पाई। घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी गई है। जिसकी मदद से बुधवार की सुबह सर्चिंग शुरू की जायेगी।
एक वर्ष पूर्व हुई थी बेटी की शादी
गांव के लोगों ने बताया कि त्रिषा सोंधिया की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पहला तीज होने के कारण वह मायके आई थी। इसके बाद परिवार की महिलाओं के साथ नदी नहाने पहुंची थी। लेकिन यह उसका पहला और आखिरी तीज साबित हो गया। शाम चार बजे त्रिषा और उसकी मां क्योटी प्रपात से नीचे गिर गर्इं।
प्रपात में पानी अधिक
पुलिस की माने तो रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते प्रपात में पानी अधिक है। लोगों को समझाइश भी दी जा रही थी कि वे प्रपात के पास न जायें, लेकिन इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। जल बहाव तेज होने के कारण ही मां-बेटी हादसे का शिकार हुई हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।