रीवा नगर निगम ने संपत्ति कर बकाया रखने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की। वार्ड 35, 36, 40 और 42 में 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने निर्देश दिए हैं कि समय पर कर न चुकाने वालों पर लगातार तालाबंदी की कार्रवाई जारी रहेगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को संपत्ति कर नहीं जमा करने वाले बड़े बकायादारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के वार्ड क्रमांक 35, 36 एवं 40 और 42 में कार्रवाई करते हुए 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद समय से सम्पत्ति कर न जमा करने वाले लोगों में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।
नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने बडेÞ बकायादार व्यापारियों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी वार्डों में ऐसे बकायादारों को चिन्हित कर उनके प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की कार्रवाई करें।
चलती रहेगी कार्रवाई
निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बड़े बकायादार जो समय पर भुगतान नहीं करेंगे, उन पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर की जाएगी। साथ ही नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय पर करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं के विरूद्ध निरंतर बड़ी कार्यवाही की जावेगी। निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रकार के बकाया कर निर्धारित समय में जमा कर, अप्रिय कार्यवाही से बचें। उक्त कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी रावेंद्र सिंह, नीलेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक रविप्रकाश मिश्र, उप राजस्व निरीक्षक मो. अली, विष्णु लखेरा, सहायक राजस्व निरीक्षक विकाश सिंह, विजय, देवराज के साथ राजस्व अमला उपस्थित रहा।
इन प्रतिष्ठानों को किया गया सील
मंगलवार को ननि आयुक्त के निर्देश पर राजस्व दल के अमले ने कार्यवाही करते हुये 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तालाबंदी की है। जिनमें जोन क्रमांक 4 अंतर्गत वार्ड 40 भवन क्रमांक 479 रामकली जायसवाल पति अयोध्या प्रसाद जायसवाल जिन पर संपत्ति कर की बकाया राशि 1 लाख 32 हजार एवं वार्ड क्रमांक 42 भवन क्रमांक 444/12 के संतोष खटीक पिता बाबूलाल खटीक औद्योगिक क्षेत्र पर बकाया राशि 87 हजार 657, सितारा ट्रेडर्स प्रो. अकबर खान औद्योगिक क्षेत्र बकाया राशि 34 हजार 779, वार्ड क्रमांक 36 भवन क्रमांक 77 महेश सोनी पिता मुकुंदलाल सोनी बकाया राशि 24 हजार 98, वार्ड क्रमांक 36 भवन क्रमांक 76 घनश्याम दास पिता मुकुंददास बकाया राशि 30 हजार 208 तथा वार्ड 35 भवन क्रमांक 150 मुन्नी सोनी पति परमलाल सोनी के ऊपर संपत्ति कर की बकाया राशि 28 हजार 457 थी। वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं किया गया था जिसके बाद मंगलवार को नगर निगम के राजस्व दल द्वारा तालाबंदी की कार्रवाई की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।