सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में कुल्हाड़ी से सिर पर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। मृतका पीएम आवास योजना के तहत घर का निर्माण कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मां-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जमीनी विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के बीच महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला अचेत होकर गिर पड़ी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा महिला को उपचार के लिए नागौद अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात में मृतका के पति के अलावा दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, दो आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।
कुल्हाड़ी और सब्बल लेकर किया हमला
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंहपुर थानान्तर्गत दुर्गापुर पंचायत के कुड़िया नौवस्ता निवासी दिनेश कोल का गांव के ही लालू कोल से सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। दिनेश का कहना है कि सरकारी जमीन उसे पटटे में मिली है उस जमीन में वह पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत घर का निर्माण करवा रहा है। इसके लिए उसने निर्माण सामग्री भी मंगवा रखी है जबकि इस जमीन पर लालू दावा कर रहा है। बुधवार को दिनेश और उसके परिवार के लोग घर बनाने नींव खोद रहे थे यह देख लालू और उसके परिवार के लोग आ गए। पहले दोनों पक्ष के बीच गाली-गलौज हुई फिर एक- दूसरे पर कुल्हाड़ी, सब्बल और डंडे से हमला कर दिया।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हमले में कुल्हाड़ी सिर पर लगते ही रामप्यारी आदिवासी पति दिनेश आदिवासी 40 वर्ष अचेत होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा रामप्यारी को इलाज के लिए नागौद अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हमले में मृतका के पति दिनेश के पीठ में गंभीर चोट आई है। सिंहपुर पुलिस ने बताया कि वारदात में दूसरे पक्ष की दुर्घटिया को भी गंभीर चोट आई जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है।
मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार
सिंहपुर थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि घटना के कुछ घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया गया हेै। घटना में आरोपिया दुर्घटिया आदिवासी को गंभीर चोट आई है उसका उपचार पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है। दुर्घटिया के बेटे मुकेश और देवर लालू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी दद्दा आदिवासी व सुरेश आदिवासी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
पीएम आवास से बनवा रहा था घर
सिंहपुर पुलिस ने बताया कि मृतका रामप्यारी के घर के सामने सरकारी जमीन है। उसके पति दिनेश के नाम पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। घर बनाने के लिए पहली किश्त 25 हजार रुपए आई। किश्त के रूपए आने पर दिनेश ने गृह निर्माण की सामग्रियां मंगवानी शुरू की। चार दिन पहले उसने पत्थर गिरवाए तब दूसरे पक्ष के द्वारा किसी तरह का विरोध नहीं किया गया। बुधवार को दिनेश अपनी पत्नी रामप्यारी के साथ नींव खोदने गया तब दुर्घटिया अपने बेटों और देवर के साथ मौके पर पहुंची और जमीन पर हक बताते हुए विवाद शुरू कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।