भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली 26 ट्रेनों का समय 1 जनवरी 2026 से बदल रहा है। रेलवे ने नई समय-सारणी जारी की है, जिसमें 5 से 15 मिनट का अंतर है।

भोपाल | स्टार समाचार वेब
नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 से भोपाल के तीनों प्रमुख स्टेशनों—भोपाल मुख्य स्टेशन, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़)—से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे ने अपनी नई समय-सारणी जारी कर दी है, जिसके तहत 26 प्रमुख ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। अधिकतर ट्रेनों के समय में 5 से 15 मिनट का आंशिक परिवर्तन किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि नई समय-सारणी का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों की औसत गति बढ़ाना (Speeding Up) है। अधिकांश ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों के समय की बचत होगी। भोपाल-इंदौर इंटरसिटी अब 10 मिनट देरी से रवाना होगी, जबकि जयपुर, जोधपुर, रीवा, दिल्ली और पटना जैसी महत्वपूर्ण दिशाओं की ट्रेनों के समय में भी फेरबदल हुआ है। रेलवे ने सुझाव दिया है कि यात्री किसी भी असुविधा से बचने के लिए 'रेल मदद 139' या अधिकृत वेबसाइट के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भोपाल-रीवा एक्सप्रेस (22145) अब रात 11:05 के बजाय रात 11:00 बजे चलेगी। भोपाल-डॉ अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (19324) अब शाम 5:00 के स्थान पर शाम 5:10 बजे रवाना होगी। इसी तरह, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) के समय में 15 मिनट की कटौती की गई है और यह शाम 4:40 बजे प्रस्थान करेगी। रानी कमलापति से चलने वाली रीवा एक्सप्रेस (12185) अब रात 9:55 बजे छूटेगी।
ट्रेनों के समय में बदलाव केवल प्रस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि इटारसी, बीना और रूठियाई जैसे मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी ठहराव के समय में संशोधन किया गया है। उदाहरण के लिए, दरभंगा-मैसूर (12577) और पटना-बेंगलुरु (22353) जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें अब इटारसी स्टेशन पर निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुँचेंगी। इसके अलावा, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस (18234) अब सुबह 4:53 बजे आएगी, जबकि पहले इसका समय 4:28 बजे था।
भोपाल-जयपुर (19712): अब शाम 4:30 बजे रवाना होगी।
रानी कमलापति-पुणे (22172): अब दोपहर 3:40 बजे प्रस्थान करेगी।
भोपाल-ग्वालियर (12197): अब दोपहर 1:10 बजे चलेगी।
रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल (01665): अब दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी (20 मिनट पहले)।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।