श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा की कार्यकारिणी बैठक में डीएमई डॉ. अरुणा कुमार ऑनलाइन जुड़ीं और एजेंडों की अधिकता पर नाराजगी जताई। जिस एजेंडे ने पूर्व डीन व अधीक्षक की कुर्सी छीनी थी, उसे चर्चा से बाहर रखा गया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की कार्यकारणी की बैठक में डीएमई डॉ अरुणा कुमार शामिल हुईं। एजेंडा अधिक होने पर नाराजगी जताई। तीन एजेंडों पर चर्चा नहीं हो पाई। सीटी स्केन और एमआरआई मशीन की जांच के रेट भी तय नहीं हो पाए। सिर्फ एक कॉलेज के रेट को आधार बनाकर रखा गया था। दो और कॉलेजों के रेट लेने के डीएमई ने निर्देश दिए। कार्यकारिणी की बैठक में सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस मामले ने पूर्व डीन और अधीक्षक की कुर्सी छींन ली थी। उसी एजेंडे को चर्चा से गायब कर दिया गया।
ज्ञात हो कि डीएमई बनने के बाद श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की श्वसासी समिति की कार्यकारिणी की बैठक में पहली बार डीएमई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुर्इं। बैठक में 22 एजेंडे चर्चा के लिए रखे गए थे। सभी एजेंडों पर चर्चा भी नहीं हो पाई। विभागों में इक्यूपमेंट खरीदी को हरी झंडी दी गई। इसके अलावा दो जांच के रेट का एजेंडा रखा गया था। उसकी भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा कुछ पदों पर भी स्वीकृति प्रदान की गई है। 10 नए टेक्नीशियन की स्वीकृति के बाद नियुक्ति की जा सकेगी। एमआरआई और सीटी स्केन मशीन इंस्टाल होने के बाद इन्हें चलाने के लिए टेक्नीशियन नहीं थे। स्वीकृति मिलने के बाद मशीन को चलाने वाले कर्मचारी मिल पाएंगे। डीएमई ने अधिक एजेंडे बैठक में रखने पर आपत्ति भी जताई।
जेआर, एसआर एक साल ही दे सकेंगे सेवा
बैठक में डीएमई ने स्पष्ट कर दिया कि अब जेआर और एस आर सिर्फ एक साल ही सेवाएं दे पाएंगे। इसके बाद उन्हें अस्पताल से जाना होगा। यदि कोई विशेष परिस्थिति नहीं बनती तो उनकी सेवा अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा 10 दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज की भूमि का सीमांकन कराने के भी निर्देश दिए गए।
इन एजेंडों पर नहीं हुई चर्चा
ईसी की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा ही नहीं हुई। बैठक में सीटीवीएस विभाग में 90 लाख रुपए के इक्यूपमेंट खरीदने का एजेडा रखा गया था। कॉलेज में छात्रों और डॉक्टरों को योग कराने के लिए योग प्रशिक्षक रखने का एजेंडा रखा गया था। इस पर भी चर्चा नहीं हो पाई। इसके अलावा संजय गांधी अस्पताल की मशीनों का मेंटीनेंस हाइट्स करती है। 2018 में मेंटीनेंस एप्रूव्हल नहीं लिया गया था। यह एजेंडा भी रखा गया था। इस पर भी चर्चा नहीं हो पाई।
जिसमें गई थी डीन की कुर्सी वह एजेंडा ही गायब कर दिए
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की कार्यकारिणी की बैठक से एक बड़ा एजेंडा ही गायब कर दिया गया। इस एजेंडे से तत्कालीन डीन डॉ देवेश सारस्वत और अधीक्षक डॉ अवतार सिंह की कुर्सी हिल गई थी। दोनों को हटा दिया गया था। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश गौतम के एक परिचित को सिफारिश के बाद भी इलाज नहीं मिला। उसे प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया गया था। इसी मामले में विभागाध्यक्ष और एक महिला चिकित्सक के खिलाफ भोपाल से जांच बैठा दी गई थी। भोपाल से भी जांच करने टीम आई थी। टीम ने मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव दिया था। विभागाध्यक्ष दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए थे। वहीं डॉक्टर के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं की गई। अब इस एजेंडे को ही धीरे धीरे हटाया जा रहा है। डीएमर्ई तरुण पिथौड़े ने डा को नौकरी से बाहर करने के ही आदेश दे दिए थे।
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के बैठते ही कुर्सी टूट गई
कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सभी चिकित्सक मौजूद थे। इसके अलावा निर्माण एजेंसियों के इंजीनियर को भी बुलाया गया था। पीडब्लूडी के इंजीनियर भी पहुंचे थे। बैठने के लिए चेयर लगी थी। जैसे ही इंजीनियर कुर्सी पर बैठे वैसे ही वह टूट गई और इंजीनियर नीचे आ गिरे। इसके बाद दूसरी कुर्सी लगाई गई।
एमआरआई और सीटी स्केन के लिए 10 पद स्वीकृत
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एमआरआई और संजय गांधी अस्पताल में सीटी स्केन मशीन इंस्टाल की जा रही है। इसे चलाने के लिए फिलहाल किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई थी। टेक्नीशियन की नियुक्ति का भी एजेंडा रखा गया। इसमें सीटी स्केन के लिए 5 और एमआरआई के लिए 5 पदों पर टेक्नीशियन की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है। फिलहाल दोनों ही मशीनों को चलाने के लिए सुपर और संजय गांधी अस्पताल में कर्मचारी नहीं हैं।
एजेंडों पर डीएमई ने जताई नाराजगी
डीएमई कार्यकारिणी की बैठक में आनलाइन जुड़ी थी। सभी एजेंडों पर चर्चा की गई। इस दौरान डीएमई ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि बैठक में कम एजेंडे रखे जाएं। इतने एजेंडों के लिए उनके पास समय नहीं है। बिना पूछे ही इतने सारे एजेंडे रख लिए गए । उन्होंने कहा कि उनके पास सिर्फ यही काम नहीं है। आगामी बैठक में इस बात का ध्यान देने के लिए कहा गया।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह