भोपाल में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोलने की घोषणा की। जानें एमपी शिक्षा नीति और शिक्षकों के लिए लिए गए बड़े फैसले।

'प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन' का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री मोहन यादव.
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित 'प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन' को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को वंदनीय बताते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में आए क्रांतिकारी सुधारों और आगामी योजनाओं को साझा किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने बड़े ऐलान भी किए।

200 नए सांदीपनि विद्यालय: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सांदीपनि और पीएमश्री विद्यालयों की सफलता को देखते हुए इसी सत्र से प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे।
शून्य ड्रॉप-आउट रेट: सीएम ने खुशी जताई कि शिक्षकों के अथक प्रयासों से शासकीय स्कूलों के परीक्षा परिणाम बेहतर हुए हैं और प्रदेश में बच्चों की 'ड्रॉप-आउट' दर शून्य हो गई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020): मध्य प्रदेश देश के उन अग्रणी राज्यों में है जिसने सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू की। अब राज्य ए.आई. (AI), कोडिंग और कौशल आधारित शिक्षा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
शिक्षकों को सौगात: राज्य के लगभग 1.5 लाख शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 322 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।

सम्मेलन के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला जब मुख्यमंत्री ने अपनी भौतिक शास्त्र (Physics) की शिक्षिका कोकिला सेन का सम्मान किया और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी अपने गुरु श्री बद्री प्रसाद तिवारी का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपति (Vice-Chancellor) को अब 'कुलगुरु' के नाम से संबोधित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर और 'हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ' पुस्तिका का विमोचन भी किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्कूल भवनों के निर्माण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना योगदान जारी रखें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।