भोपाल के भारत माता चौराहा पर बुधवार शाम एक रिहायशी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की 3 टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

भोपाल में बुधवार शाम भीषण आग लग गई
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक भारत माता चौराहा स्थित एक रिहायशी इमारत में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बने एक स्टोर रूम में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया।
घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे की है। चौराहे के पास स्थित एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत की छत (चौथी मंजिल) पर एक अस्थायी स्टोर रूम बना हुआ था। इस रूम में स्थानीय निवासियों का पुराना फर्नीचर, कूलर और अन्य घरेलू सामान रखा था। लकड़ी और प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की सूचना मिलते ही माता मंदिर, पुल बोगदा और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंच गईं। फायर फाइटर अभिषेक मेवावत, मंजर अली और अजय यादव सहित अन्य कर्मियों ने मशक्कत कर बिल्डिंग के ऊपर तक पाइप पहुंचाए। फायर ब्रिगेड की टीम ने महज 20 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग को नीचे के फ्लैट्स तक फैलने से रोक लिया गया।
आग लगने के बाद सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग में रहने वाले सभी परिवार तुरंत अपने फ्लैट्स से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। हालांकि, आग लगने का सटीक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। चौराहे पर बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ जमा होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करवाया।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह