मध्य प्रदेश के जबलपुर और परासिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन। EOW ने ₹5000 की रिश्वत लेते अकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को पकड़ा। रिटायरमेंट फंड रोकने का था आरोप

जबलपुर/छिंदवाड़ा:
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मंगलवार को दो अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई। जबलपुर में जहाँ लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के एक टिकट कलेक्टर को घूस लेते दबोचा, वहीं आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने छिंदवाड़ा जिले की परासिया नगरपालिका के अकाउंटेंट को रिश्वत की आखिरी किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
परासिया में हुई कार्रवाई का मामला एक गरीब सफाईकर्मी के शोषण से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, लाल जी नामक कर्मचारी अगस्त 2025 में सफाईकर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के छह महीने बाद भी उन्हें न तो ग्रेच्युटी मिली और न ही उनकी पेंशन शुरू हुई। पीड़ित अपनी मेहनत की कमाई के लिए दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशान हो चुका था।
नगर पालिका डोंगर परासिया में पदस्थ अकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा ने पीड़ित का काम कराने के बदले 25 हजार रुपए की डिमांड की थी। गरीब सेवानिवृत्त कर्मचारी ने उम्मीद में पहले ही 20 हजार रुपए आरोपी को दे दिए थे, लेकिन लालची अकाउंटेंट ने बाकी के 5 हजार रुपए के लिए भुगतान की फाइल रोक रखी थी।
परेशान होकर पीड़ित ने 13 फरवरी 2026 को EOW जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को दोपहर में जैसे ही अकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा ने नगरपालिका कार्यालय में रिश्वत की शेष राशि (5,000 रुपए) ली, पहले से तैयार EOW की टीम ने उसे दबोच लिया। हाथ धुलवाते ही आरोपी के हाथ गुलाबी हो गए।
EOW टीम ने मौके से प्रार्थी की पेंशन और ग्रेच्युटी से संबंधित फाइलें और दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उधर, जबलपुर नगर निगम में भी लोकायुक्त की टीम ने टिकट कलेक्टर पर कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि आम जनता को परेशान करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों की अब खैर नहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।