उज्जैन के नानाखेड़ा में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मोहाली के जफर खान की पिटाई की। धोती-कुर्ता और त्रिपुंड लगाए युवक पर पहचान छिपाकर होटल में रुकने का आरोप। पुलिस जांच जारी

बजरंग दल ने पकड़ृा महाकाल में भगवाधारी मुस्लिम युवक
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पंजाब के मोहाली से एक युवती के साथ दर्शन करने आए जफर खान नामक युवक की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। युवक धोती-कुर्ता पहने, माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष धारण किए हुए था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।
घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की है। बजरंग दल को सूचना मिली थी कि एक युवक-युवती संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में ठहरे हैं। होटल के बाहर कार्यकर्ताओं ने जब युवक को घेरा, तो उसने अपनी वेशभूषा एक पंडित जैसी बना रखी थी। कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक ने पहले अपना हिंदू नाम बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जफर खान स्वीकार किया। मारपीट के दौरान युवक ने खुद को 'शिवभक्त' बताया और कहा कि वह युवती के साथ महाकाल, हरसिद्धि और काल भैरव मंदिर के दर्शन करने आया था।
आरोप है कि मुस्लिम नाम सामने आते ही वहां मौजूद भीड़ ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके सिर पर चोट आई और खून बहने लगा। मंगलवार को इस घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।
युवक ने पहचान छिपाकर होटल में कमरा लिया था। कई होटलों ने उन्हें कमरा देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने नानाखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में फर्जी नाम से एंट्री की थी।
ऋषभ कुशवाह, जिला संयोजक, बजरंग दल
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि युवक और 32 वर्षीय युवती दोनों मोहाली (पंजाब) के निवासी हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि युवती को युवक के धर्म के बारे में पहले से पता था और दोनों की पुरानी पहचान है। फिलहाल पुलिस आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है। किसी भी पक्ष से औपचारिक शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।