मध्यप्रदेश सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब देहदान और अंगदान करने वालों को राजकीय सम्मान मिलेगा। जानें कैसे गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे बढ़ेगी अंगदान के प्रति जागरूकता।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में देहदान और अंगदान करने वाले पुण्यात्माओं को राजकीय सम्मान से नवाजा जाएगा। यह कदम उन महानुभावों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक जरिया है, जिन्होंने अपने देह या अंगों को दान कर दूसरों को जीवन का अमूल्य उपहार दिया।
जीवनदान का सम्मान: एक नई पहल
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया हे कि जो नागरिक अपनी देह का दान करते हैं, या हृदय, लीवर, और गुर्दा जैसे प्रमुख अंगों का दान कर जाते हैं, उनके परिजनों को अब गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोहों में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
अंतिम विदाई को भी मिलेगा गौरव
देहदान या प्रमुख अंगदान करने वाले नागरिक के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर के माध्यम से राजकीय सम्मान दिया जाएगा। यह उस शरीर को दिया जाने वाला अंतिम और सर्वोच्च सम्मान होगा, जिसने अपने रहते भी और जाने के बाद भी समाज के लिए कुछ अमूल्य छोड़ा। सचिन्द्र राव, अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।