राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्य प्रदेश ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात 7 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 'प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि' हड़पने और गरीबों के स्वास्थ्य अधिकारों से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप साबित हुआ है। जानें पूरी घटना और हटाए गए अधिकारियों के नाम।

भोपाल, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्य प्रदेश ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत सात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इन अधिकारियों पर फर्जीवाड़ा कर 'प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि' अवैध रूप से प्राप्त करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में वित्तीय अनियमितता करने का गंभीर आरोप है।
NHM द्वारा की गई विस्तृत समीक्षा में यह बात सामने आई कि इन CHO ने अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर स्क्रीनिंग, उपचार और फॉलोअप जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का कूटरचित रिकॉर्ड तैयार किया। इसके आधार पर, उन्होंने सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को धोखे से निकाल लिया। जांच में स्पष्ट हुआ कि कई मामलों में बिना कोई वास्तविक कार्य किए ही भुगतान ले लिया गया।राज्य स्तरीय जांच टीम ने जब इन अधिकारियों के अभिलेखों और जमीनी स्तर पर किए गए वास्तविक कार्यों का मिलान किया, तो विसंगतियां सामने आईं। जांच के दौरान, संबंधित कर्मचारियों ने स्वयं भी यह स्वीकार किया कि उन्होंने गलत तरीके से लाभ प्राप्त किया था।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीब व जरूरतमंद लोगों तक मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग और अन्य मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इन अधिकारियों के इस धोखाधड़ी भरे आचरण से न केवल सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा, बल्कि यह आम जनता के स्वास्थ्य अधिकारों के साथ भी एक नैतिक धोखाधड़ी है, क्योंकि उन्हें उन सेवाओं से वंचित किया गया जिनके लिए फंड आवंटित किया गया था।
NHM मध्य प्रदेश ने अपने संविदा मानव संसाधन मैनुअल 2025 के तहत कदाचार और अनियमितता में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई करते हुए इन अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है।
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह