मध्य प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप कांड की CD को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और गोविंद सिंह के खिलाफ दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव और अखबारों की खबरों को ठोस आधार न मानते हुए यह फैसला सुनाया। जानें क्या था पूरा मामला और कोर्ट का तर्क।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप कांड की कथित सीडी को लेकर दायर की गई जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह याचिका पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के उन बयानों के आधार पर लगाई गई थी, जिनमें उन्होंने अपने पास हनीट्रैप की सीडी होने का दावा किया था। इंदौर के एक वकील ने इस मामले में जनहित याचिका दायर की थी।
कमलनाथ के बयान सामने आने के बाद हनीट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने भी उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होने को कहा था। याचिका में दावा किया गया था कि दोनों नेताओं ने सार्वजनिक रूप से सीडी होने की बात कही थी, जिसके आधार पर उन्हें एसआईटी को सीडी सौंपनी चाहिए थी। गोविंद सिंह, जो नाथ सरकार में मंत्री थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए, के खिलाफ भी दो साल पहले यह जनहित याचिका दायर की गई थी।
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि हनीट्रैप केस में आरोप पत्र पहले ही दाखिल हो चुके हैं और प्रकरण अभी भी विचाराधीन है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के इस तर्क को खारिज कर दिया कि उन्हें सीडी को लेकर जानकारी केवल अखबारों की खबरों के माध्यम से मिली थी। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति ने व्यक्तिगत रूप से यह जानकारी नहीं दी कि सीडी उनके पास है, और केवल अखबारों की खबरों को ठोस सबूत नहीं माना जा सकता है।
मध्य प्रदेश के हनीट्रैप मामले में सबसे पहले इंदौर के विजयनगर क्षेत्र से एक युवती और एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भोपाल में दो फ्लैटों पर छापे मारकर तीन अन्य युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हनीट्रैप की सीडी भी बरामद की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में बताया गया था कि एक संगठित गिरोह मानव तस्करी के जरिए भोपाल लाई गई युवतियों का इस्तेमाल अमीर और उच्च पदों पर बैठे लोगों को फंसाने के लिए करता था, और उनकी आपत्तिजनक वीडियो चुपके से बना ली जाती थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।